बादाम या अखरोट, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम करने में कौन है ज्यादा असरदार

Dry fruits For High BP: खानपान में सही सूखे मेवे शामिल किए जाएं तो गंदा कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कम होने में असर दिख सकता है. ऐसे में यहां जानिए अखरोट और बादाम में से कौन सा सूखा मेवा ज्यादा फायदेमंद है.

Cholesterol high blood pressure control dry fruit
1 / 7
Cholesterol high blood pressure control dry fruit

Best Dry Fruit For High BP And Cholesterol: बादाम और अखरोट दोनों ही ऐसे सूखे मेवे हैं जिन्हें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होने के चलते ये दोनों ही गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. वहीं, मोनोसैचुरेटेड फैट्स और मैग्नीशियम दिल की सेहत अच्छी रखते हैं. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. ऐसे में आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) कम करने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में इन दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है.

विज्ञापन

अखरोट का कॉलस्ट्रोल पर असर

अखरोट का कॉलस्ट्रोल पर असर 2 / 7

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं. इनमें पॉलीफेनोल्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है. अगर रोजाना आधा कप अखरोट खाए जाएं तो कोलेस्ट्रॉल लेवल्स नेचुरली कम होने लगते हैं. इनसे मिलने वाला फाइबर अच्छे कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को बढ़ाता है.

विज्ञापन

बादाम का कोलेस्ट्रॉल पर असर

बादाम का कोलेस्ट्रॉल पर असर 3 / 7

बादाम मोनोसेचुरेटेड फैट्स के पारवरहाउस होते हैं और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. इनके सेवन से गंदा कोलेस्ट्रॉल कम ही नहीं होता बल्कि अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता भी है. बादाम ब्लड लिपिड लेवल्स को भी कम करते हैं.

ब्लड प्रेशर में अखरोट

ब्लड प्रेशर में अखरोट 4 / 7

अखरोट सेंट्रल ब्लड प्रेशर को कम करता है. इससे रक्त धमनियों को भी फायदा मिलता है. वहीं, अखरोट के सेवन से इंफ्लेमेशन कम होती है जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर में बादाम

ब्लड प्रेशर में बादाम 5 / 7

बादाम खाने पर ब्लड प्रेशर लेवल्स कम होने लगते हैं. इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.

बादाम या अखरोट कौन है बेहतर

बादाम या अखरोट कौन है बेहतर6 / 7

हाई ब्लड प्रेशर में अगर आप पौटेशियम और मैग्नीशियम का सेवन करना चाहते हैं तो आपको बादाम खाना चाहिए. अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड्स बढ़ाना चाहते हैं और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाना चाहते हैं तो आपको अखरोट खाना चाहिए. इन दोनों से ही LDL और HDL लेवल्स बैलेंस होते हैं.

विज्ञापन

इस तरह दोनों का उठा सकते हैं फायदा

इस तरह दोनों का उठा सकते हैं फायदा 7 / 7

आप अपनी हेल्दी हार्ट डाइट में बादाम और अखरोट दोनों को शामिल कर सकते हैं. आप रोटेशन में इन दोनों को खा सकते हैं. एक दिन बादाम और दूसरे दिन अखरोट खाने पर आपके दिल की सेहत अच्छी रहेगी.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन