खांसी के साथ आ रहा है खून तो जाइए सावधान! शरीर दे रहा है आखिरी चेतावनी

Small Blood In Cough: खांसी होना नॉर्मल बात है, लेकिन अगर साथ में खून आ रहा है तो यह शरीर का गंभीर चेतावनी संकेत हो सकता है. इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. इसलिए सही समय पर इलाज करना जरूरी है.

Which Deficiency Cause Blood In Cough
1 / 7
Which Deficiency Cause Blood In Cough

Which Deficiency Cause Blood In Cough: इस मौसम में खांसी होना बहुत ही आम है. कुछ लोगों को बाहर के खाने की वजह से खांसी हो जाती है, लेकिन परेशानी तब बढ़ती है जब खांसी के साथ खून आने लगता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज ना करें. कई लोग इसे गले की मामूली परेशानी समझकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. इस गंभीर स्थिति को मेडिकल भाषा में Hemoptysis भी कहा जाता है.

विज्ञापन

फेफड़ों का संक्रमण होना

फेफड़ों का संक्रमण होना 2 / 7

खांसी में खून आने की वजह फेफड़ों में संक्रमण होना भी हो सकता है. फेफड़ों में इंफेक्शन होने पर लगातार खांसी, बलगम और खून आने की समस्या हो सकती है. निमोनिया या गंभीर संक्रमण इसका कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

टीबी होना

टीबी होना 3 / 7

टीबी के मरीजों में लंबे समय तक खांसी रहने के साथ खून आने की शिकायत देखी जाती है. इसके साथ वजन घटना और बुखार भी हो सकता है.

फेफड़ों का कैंसर होना

फेफड़ों का कैंसर होना 4 / 7

अगर लंबे समय से खांसी के साथ खून आ रहा है तो यह Lung Cancer का संकेत भी हो सकता है. खासकर स्मोकिंग करने वालों में इसका खतरा ज्यादा माना जाता है.

विज्ञापन

ब्रोंकाइटिस होना

ब्रोंकाइटिस होना 5 / 7

लगातार सूजन और संक्रमण के कारण सांस की नलियों में जलन हो सकती है, जिससे खून आना शुरू हो सकता है.

ज्यादा स्मोकिंग करना

ज्यादा स्मोकिंग करना 6 / 7

धूम्रपान और प्रदूषण फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे खांसी के दौरान खून आने का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

शरीर में दिख सकते हैं ये लक्षण

शरीर में दिख सकते हैं ये लक्षण7 / 7

अगर आपको कई बीमारी है तो शरीर में कई तरह के संकेत नजर आ सकते हैं जैसे- लगातार खांसी रहना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी आदि.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन