यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में क्या परेशानी होती है? जानिए High Uric Acid के लक्षण

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड बढ़ने पर गठिया की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में हाई यूरिक एसिड को समय रहते पहचानना और कम करना जरूरी होता है. यहां जानिए यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या दिक्कतें होने लगती हैं.

uric acid badhne ke lakshan
1 / 7
uric acid badhne ke lakshan

Uric Acid Remedies: यूरिक एसिड को आसान भाषा में समझा जाए तो यह शरीर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट यानी खराब पदार्थ है जो प्यूरीन के ज्यादा सेवन से बनता है. आमतौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है. लेकिन, यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो इसके क्रिस्टल्स शरीर में फैलने लगते हैं और अलग-अलग दिक्कतों की वजह बनते हैं. ऐसे में यहां जानिए यूरिक एसिड बढ़ने (High Uric Acid) पर शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ता है और कैसे नजर आते हैं यूरिक एसिड के लक्षण.

विज्ञापन

जोड़ों में दर्द

जोड़ों में दर्द 2 / 7

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर जोड़ों में दर्द रहने लगता है. यह दर्द घुटनों, हाथों और पैरों की उंगलियों में होता है जिसे गाउट या गठिया कहते हैं. इसमें जोड़ों में सूजन और लाली नजर आने लगती है.

विज्ञापन

किडनी की दिक्कतें

किडनी की दिक्कतें 3 / 7

यूरिक एसिड बढ़ने पर किडनी इसे ठीक तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है. ऐसे में किडनी की दिक्कतें होने लगती हैं और हाई यूरिक एसिड पथरी का रूप ले लेता है.

पेशाब में दिक्कत आना

पेशाब में दिक्कत आना 4 / 7

हाई यूरिक एसिड के कारण बार-बार पेशाब आने लगता है और पेशाब करते समय जलन और दर्द की दिक्कत होने लगती है.

विज्ञापन

गांठ निकलना

गांठ निकलना 5 / 7

अगर लंबे समय तक हाई यूरिक एसिड को इग्नोर किया जाए तो यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स त्वचा के नीचे जमने लगते हैं और गांठ बनाने लगते हैं. इससे कोहनी, उंगलियों और खासकर कान के पास गांठें पड़ने लगती हैं.

हर समय थकान रहती है

हर समय थकान रहती है 6 / 7

यूरिक एसिड बढ़ने पर हर समय थकान महसूस होने लगती है. ऐसा महसूस होता है जैसे शरीर में कमजोरी होने लगी है.

विज्ञापन

यूरिक एसिड कैसे कम होगा

यूरिक एसिड कैसे कम होगा 7 / 7

खानपान में बदलाव करके यूरिक एसिड को कम करने की कोशिश की जा सकती है. दालों का सेवन करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं. इससे यूरिक एसिड कम होने में मदद मिलती है. संतरा और आंवला खाने पर भी फायदा मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन