किडनी को डैमेज करती हैं ये 3 ड्रिंक्स, ज्यादा पिएंगे तो खराब हो जाएंगे गुर्दे

Kidney Damaging Drinks: खानपान अच्छा ना हो तो किडनी खराब होते देर नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी ड्रिंक्स हैं जिनके सेवन से किडनी खराब हो सकती है.

Foods That Damage Kidney
1 / 7
Foods That Damage Kidney

Kidney Disease Causes: हम दिनभर में कई तरह के ड्रिंक्स पीते हैं, कभी कोई डिटॉक्स वॉटर, कभी बोतलों या टेट्रापैक में बंद जूस या सॉफ्ट ड्रिंक्स वगैरह. ये अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स हमारे शरीर पर अलग-अलग तरह से असर दिखाते हैं. ऐसे में कुछ ऐसी ड्रिंक्स भी हैं जिनका सेवन खासतौर से किडनी को खराब करने वाला साबित होता है. यहां उन्हीं ड्रिंक्स (Bad Drinks For Kidney) का जिक्र किया जा रहा है जिनका ज्यादा सेवन किया जाए तो गुर्दे खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

सोडा

सोडा 2 / 7

सोडा ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है जो कैल्शियम और फॉस्फेट बैलेंस को खराब करता है. इससे किडनी में पथरी हो सकती है. शरीर में फॉस्फेट लेवल्स बढ़ने से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इन ड्रिंक्स में शुगर हो तो किडनी का दबाव बढ़ता है.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा कॉफी

बहुत ज्यादा कॉफी3 / 7

कॉफी का जरूरत से ज्यादा सेवन करना किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कॉफी शरीर में डिहाइड्रेशन की वजह बनती है. इससे खून गाढ़ा होने लगता है जिस कारण किडनी को वेस्ट प्रोडक्ट्स फिल्टर करके निकालने में दिक्कत आने लगती है.

स्पोर्ट्स ड्रिंक्स

स्पोर्ट्स ड्रिंक्स 4 / 7

स्पोर्ट्स ड्रिंक्स को लोग बड़े ही चाव से पीते हैं. लेकिन, स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर्स और फूड कलरिंग होती है. इसमें शुगर भी ज्यादा होती है. ऐसे में इन ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर बढ़ता है, फ्लुइड बैलेंस बिगड़ता है और किडनी की सेहत खराब होने लगती है.

विज्ञापन

किडनी डैमेज के क्या लक्षण होते हैं

किडनी डैमेज के क्या लक्षण होते हैं 5 / 7

किडनी डैमेज के लक्षण धीरे-धीरे नजर आ सकते हैं. किडनी डैमेज होने पर पैरों में सूजन नजर आ सकती है, आंखें फूली हुई नजर आती हैं, भूख में कमी आ सकती है, नींद लेने में दिक्कत होती है और दर्द महसूस होता है.

किन लोगों की किडनी खराब हो सकती है

किन लोगों की किडनी खराब हो सकती है 6 / 7

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से दोचार हो रहे हैं, जिन्हें डायबिटीज है, मोटापा है, धूम्रपान करते हैं या फिर जिनके परिवार में किसी को किडनी की दिक्कतें रही हों उनमें किडनी खराब होने की संभावना देखी जाती है.

विज्ञापन

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें 7 / 7

किडनी की सेहत अच्छी रखने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को मैनेज करके और पेनकिलर्स का कम सेवन करने पर किडनी हेल्दी रहती है. अच्छी डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन