रोज की यह दिक्कत हो सकती है पेट के कैंसर का लक्षण
Stomach Cancer Symptoms: पेट के कैंसर को जल्दी ना पहचान पाने का सबसे बड़ा कारण है इसके लक्षणों का आम दिक्कतों की तरह नजर आना. लेकिन, ये दिक्कतें कई दिनों तक बनी रहें तो इन्हें इग्नोर करने की भूल नहीं करनी चाहिए.

Pet Ke Cancer Ke Lakshan: पेट के कैंसर में कैंसर की सेल्स पेट से शुरू होती हैं और बढ़ते-बढ़ते शरीर के अन्य अंगों तक फैलने लगती हैं. अक्सर ही देखा जाता है कि शुरुआती दौर में व्यक्ति को पेट के कैंसर के लक्षण (Stomach Cancer Symptoms) पहचान में नहीं आते हैं और जबतक लक्षणों का पता चलता है तबतक ट्यूमर कई हद तक फैल चुका होता है. ऐसे में यहां जानिए पेट के कैंसर के वो कौन से लक्षण हैं जो आम दिक्कतों जैसे लगते हैं.
अपच और एसिडिटी
2 / 7आयदिन एसिडिटी की दिक्कत होती है, खाना नहीं पचता है और सीने में जलन बनी रहती है तो यह पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है.
बिना वजह वजन कम होना
3 / 7वजन कम करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति का वजन कम होना जायज है लेकिन अगर व्यक्ति वजन कम करने की कोशिश नहीं कर रहा है और फिर भी उसका वजन कम हो रहा है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है.
थोड़ा सा खाते ही पेट भरना
4 / 7पेट में कैंसर के सेल्स बढ़ने लगते हैं और ट्यूमर बढ़ा होने लगता है तो पेट में खाने के लिए जगह नहीं बचती है. इससे थोड़ा सा खाते ही व्यक्ति का पेट भर जाता है.
पेट में लगातार दर्द
5 / 7हर दिन पेट में दर्द रहना कैंसर का लक्षण हो सकता है. पेट के कैंसर में नाभि के ऊपरी हिस्से में हल्का और तेज दर्द महसूस हो सकता है. इसके अलावा, खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या मरोड़ उठती है.
निगलने में दिक्कत होना
6 / 7अगर खाना खाने के बाद कुछ भी निगलने में दिक्कत हो रही है या ऐसा महसूस होता है कि खाना भोजन नली में फंस रहा है तो यह नली के पास ट्यूमर फैलने का संकेत हो सकता है.
कब इन लक्षणों को लेना चाहिए सीरियस
7 / 7अगर ये लक्षण 2 से 3 हफ्तों तक बने हुए हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए. पेट के कैंसर के ये लक्षण जितने जल्दी पहचान लिए जाएं उतना अच्छा होता है.