ये 5 साइलेंट लक्षण बताते हैं कि बिगड़ रहे हैं किडनी के हाल, वक्त रहते पहचान लीजिए संकेत
Kidney Damage Symptoms: किडनी डैमेज होने पर शरीर अलग-अलग लक्षण देने लगता है. पेशाब में बदलाव के अलावा भी शरीर में ऐसी कई दिक्कतें होने लगती हैं जो बताती हैं कि आपकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर रही है.

Kidney Disease Signs: किडनी की दिक्कतें शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती हैं. कई लोगों को इस बात का पता ही नहीं लगता कि वे क्रोनिक किडनी डिजीज के शिकार हो गए हैं. जब दिक्कतें बढ़ जाती हैं तबतक किडनी को जरूरत से ज्यादा डैमेज हो चुका होता है. ऐसे में समय रहते किडनी डैमेज (Kidney Damage) को पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए पेशाब में बदलाव के अलावा किडनी डैमेज होने पर शरीर पर कौन-कौन से साइलेंट लक्षण नजर आने लगते हैं.
रूखापन और खुजली होना
2 / 7किडनी की दिक्कतों का एक वॉर्निंग साइन यह है कि त्वचा पर हर समय रुखापन नजर आता है और अक्सर ही त्वचा खुजलाने लगती है. किडनी शरीर से गंदगी को निकालती है. अगर किडनी अपना काम सही तरह से नहीं कर पाती है तो स्किन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं.
आंखों के पास सूजन
3 / 7आंखें अगर हर समय फूली हुई या पफी नजर आ रही हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी किडनी सही तरह से काम नहीं कर पा रही है. यह यूरिन में प्रोटीन की लीकेज का भी संकेत होता है.
नींद लेने में दिक्कत
4 / 7किडनी डिजीज होने पर पर्याप्त नींद लेने में दिक्कत आती है. किडनी टॉक्सिंस को फिल्टर नहीं कर पाती जिससे टॉक्सिंस खून में ही रहते हैं और नींद से जुड़ी दिक्कतें होना शुरू हो जाती है.
पैरों का सूज जाना
5 / 7पैरों पर सूजन नजर आना किडनी फेलियर के शुरुआती लक्षणों में शामिल है. किडनी की बीमारियों में एक्सेस फ्लुइड पैरों में जमा होना शुरू हो जाता है.
शरीर में थकान रहना और फोकस ना कर पाना
6 / 7किडनी की दिक्कतें होने पर व्यक्ति को हर समय शरीर में थकान महसूस होती है. शरीर के अंदर टॉक्सिंस बढ़ते जाते हैं जिससे किसी भी चीज पर व्यक्ति को फोकस करने में परेशानी होती है.
समय रहते पहचान है जरूरी
7 / 7किडनी की बीमारी से जुड़ा एक लक्षण भी नजर आता है तो डॉक्टर से जांच करवाने में देर ना करें. किडनी डिजीज में पेशाब से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं. ऐसे में इन दिक्कतों को इग्नोर करना सही नहीं है.