विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में हर दिन दिखते हैं ये 5 लक्षण, तीसरा कभी ना करें नजरअंदाज

Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan: विटामिन डी की कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से बीमार बना सकती है. ऐसे में इस विटामिन की कमी के लक्षण समय रहते पहचान लेने चाहिए जिससे दिक्कत को जरूरत से ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके.

Vitamin D Ki Kami Se Kya Hota Hai
1 / 7
Vitamin D Ki Kami Se Kya Hota Hai

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन डी एक ऐसा विटामिन है जिसकी शरीर को कई तरह से जरूरत होती है. लेकिन, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, कम धूप लेना, तनाव और पूरी नींद ना लेना शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Ki Kami) का कारण बन जाता है. विटामिन डी की शरीर में कमी हो जाए तो इसके लक्षण आम दिक्कतों जैसे नजर आते हैं और कई बार पहचानने मुश्किल होते हैं, लेकिन इस कमी को समय रहते पहचानकर पूरा करना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो रोजाना कैसे लक्षण नजर आते हैं.

विज्ञापन

हमेशा थकान रहना

हमेशा थकान रहना 2 / 7

विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में हर समय थकान रहती है. पूरी नींद लेने के बाद और कोई भारी काम ना करने के बाद भी शरीर थका हुआ महसूस करता है.

विज्ञापन

मसल्स में दर्द होता है

मसल्स में दर्द होता है 3 / 7

बिना किसी ठोस वजह के भी मसल्स में दर्द रहने लगता है. विटामिन डी की कमी से भारीपन महसूस होता है और लगता है जैसे शरीर की शक्ति बिना किसी कारण के कम होने लगी है.

बालों का झड़ना

बालों का झड़ना4 / 7

विटामिन डी की कमी होने पर बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. अगर आपको बाल पहले से ज्यादा गिरते हुए नजर आ रहे हैं तो यह विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है. खासकर अगर हेयर फॉल के साथ ही आपका मूड हमेशा खराब ही रहता है या आप दुखी महसूस करते हैं तो यह विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

हड्डियों में दर्द होना

हड्डियों में दर्द होना 5 / 7

शरीर में अलग-अलग अंगों में दर्द रहने लगता है. यह दर्द हड्डियों में महसूस होता है. विटामिन डी की कमी कैल्शियम के एब्जॉर्प्शन को कम करती है इसीलिए यह दिक्कत होती है.

बार-बार इंफेक्शंस होना

बार-बार इंफेक्शंस होना 6 / 7

विटामिन डी की कमी होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है. कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर लगातार इंफेक्शंस की चपेट में आने लगता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 7 / 7

ज्यादातर लोग विटामिन डी के लक्षण नहीं पहचान पाते वजह है कि ये लक्षण आम दिक्कतों जैसे लगते हैं. लेकिन, विटामिन डी की कमी होने पर जब थकान महसूस होती है तो वो थकान आराम करने से भी नहीं जाती. अगर यहां दिए सभी लक्षण या 2 से 3 लक्षण भी नजर आ रहे हैं तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन