डायबिटीज में कौन-कौन सी सब्जियां खा सकते हैं? जानिए डायबिटीज के मरीजों के लिए 7 बेस्ट Vegetables

Vegetables For Diabetes Patients: ऐसी कुछ सब्जियां हैं जो डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित होती हैं. इन सब्जियों के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है.

Diabetes Diet
1 / 8
Diabetes Diet

Best Vegetables In Diabetes: डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखना एक बड़ा चैलेंज होता है. अगर अपना ब्लड शुगर (High Bloof Sugar) लेवल मैनेज ना किया जाए तो जबतब बढ़ने और घटने लगता है जिससे ब्लड शुगर लेवल्स फ्लक्चुएट होने लगते हैं. ऐसे में डायबिटीज में क्या खाया जाए और क्या नहीं इसे लेकर कंफ्यूजन होने लगती है. लेकिन, अब यह चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि यहां आपके लिए ऐसी सब्जियां दी गई हैं जो विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होती हैं और डायबिटीज में खाई जाएं तो ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखती हैं. इन सब्जियों को आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

करेला

करेला 2 / 8

करेला कड़वा जरूर होता है लेकिन डायबिटीज में किसी वरदान से कम नहीं है. करेले में मौजूद कंपाउंड इंसुलिन को मिमिक करते हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल्स नेचुरली कम होने लगते हैं. Image Credits- Pexels

विज्ञापन

पालक

पालक 3 / 8

कार्ब्स और कैलोरी में कम होने के चलते पालक डायबिटीज में फायदेमंद सब्जी साबित होता है. इसमें फाइबर, मैग्नीशियम और फोलेट की अच्छी मात्रा होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट होते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है. Image Credits- Pexels

गाजर

गाजर 4 / 8

गाजर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है. इसे खाने पर शरीर को बीटा कैरोटीन और फाइबर भी मिलते हैं जिससे इंसुलिन फंक्शन भी बेहतर होता है और आंखों की सेहत भी अच्छी रहती है. Image Credits- Pexels

विज्ञापन

घीया

घीया 5 / 8

घीया हाइड्रेटिंग होने के साथ ही लो ग्लाइसेमिक फूड है. इससे शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है और शुगर स्पाइक भी नहीं होता है. ग्लूकोज लेवल स्टेबल रखने के लिए घीया खाया जा सकता है. Image Credits- Pexels

प्याज

प्याज 6 / 8

सल्फर कंपाउंड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर प्याज ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखते हैं. इनसे दिल की सेहत अच्छी रहती है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज फायदेमंद होता है. Image Credits- Pexels

विज्ञापन

ब्रोकली

ब्रोकली 7 / 8

क्रोमियम और सल्फोराफेम से भरपूर ब्रोकली इंसुलिन के प्रोडक्शन को सपोर्ट करती है. इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने में भी मदद मिलती है. Image Credits- Pexels

बैंगन

बैंगन 8 / 8

बैंगन में कार्ब्स कम होते हैं और यह फाइबर से भरपूर होता है. ऐसे में बैंगन खाने पर पेट भी भर जाता है और ब्लड शुगर स्पाइक भी नहीं होता है. Image Credits- Pexels

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन