लिवर खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया किन चीजों से करें परहेज
लिवर की बीमारी होने पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनसे समस्या और बढ़ सकती है. इसलिए अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि अगर कुछ आदतों पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है या लिवर पूरी तरह से डैमेज हो सकता है.

लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा है, जो खाना पचाने में मदद करने के साथ-साथ शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने, पोषक तत्वों को प्रोसेस करने और मेटाबॉलिज्म को सही रखने में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में अगर यह बुरी स्थिति में है तो गलत खानपान, शराब ज्यादा पीना, मोटापा, कुछ इंफेक्शन और दूसरी समस्याओं की वजह से लिवर पर असर पड़ सकता है. इसलिए फैटी लिवर से लेकर हेपेटाइटिस और सिरोसिस तक, लिवर की अलग-अलग बीमारियों में डाइट पर ध्यान देना जरूरी है.
शराब से पूरी तरह बनाएं दूरी
2 / 6लिवर की बीमारी में शराब का सेवन सबसे ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. शराब को प्रोसेस करने का काम लिवर ही करता है और ज्यादा शराब लिवर की सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर पहले से लिवर डैमेज है तो शराब समस्या को और गंभीर बना सकती है.
तली-भुनी चीजें कम करना
3 / 6समोसा, पकौड़े, पूरी, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और दूसरी डीप फ्राइड चीजों में फैट और कैलोरी काफी ज्यादा हो सकती है. इसलिए इन चीजों से दूरी बना लें, क्योंकि ये चीजें फैटी लिवर की समस्या को भी बढ़ा सकती हैं. इसलिए फ्राई चीजों से दूरी बनाएं और हेल्दी रहें.
ज्यादा दवा खाना
4 / 6लिवर को ज्यादा दवा खाना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए आपको दवा से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह लिवर को और खराब कर सकता है. वहीं, अगर आप ज्यादा दवा खाएंगे तो लिवर खराब होकर काम करना बंद कर देता है, जिससे परेशानी पैदा होती है.
ज्यादा नमक से करें परहेज
5 / 6अगर लिवर की बीमारी गंभीर है, खासकर सिरोसिस के साथ शरीर में पानी जमा होने या पेट में सूजन की समस्या है तो ज्यादा नमक परेशानी बढ़ा सकता है. ऐसे मामलों में डॉक्टर सोडियम कम लेने की सलाह दे सकते हैं. इसलिए खाने में ऊपर से ज्यादा नमक डालने से बचना चाहिए.
लिवर की बीमारी में क्या खाएं?
6 / 6लिवर की समस्या में सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि क्या नहीं खाना है, बल्कि सही डाइट लेना भी उतना ही जरूरी है. आमतौर पर फल और सब्जियां, साबुत अनाज और बीमारी के हिसाब से प्रोटीन को डाइट में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, इसको लेकर डॉक्टर से बात करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- बार-बार हो रहा है कमर दर्द? इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है स्लिप डिस्क की गंभीर समस्या अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Source- Apollo



















