कुदरत का चमत्कार या मेडिकल मिस्ट्री? महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म डॉक्टर भी हैरान!
Normal Delivery Hospital: हम आपको बताएंगे एक ऐसे चमत्कार के बारे में जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएं, क्योंकि संभल के ओवरी गांव की अमीन ने चार बच्चों को जन्म दिया है. फिलहाल मां और बच्चे दोनों का स्वस्थ हैं.

One Week Gap Normal Delivery: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पांच दिनों के अंदर चार बच्चों को जन्म दिया, जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. लोग इसे कुदरत का करिश्मा तो कुछ मेडिकल मिस्ट्री बता रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को प्रसव पीड़ा होने पर मुरादाबाद के TMU अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की निगरानी में महिला ने अलग-अलग समय पर चार बच्चों को जन्म दिया. सबसे खास बात यह रही कि डिलीवरी के बीच लगभग पांच दिनों का अंतर बताया जा रहा है.
क्या है मामला?
2 / 6मामला मुरादाबाद के टीएमसी अस्पताल में हुई इस नॉर्मल डिलीवरी ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है. अमीना ने 9 मई को पहले बच्चे और 14 मई को तीन अन्य बच्चों के जन्म दिया. महिला के बच्चे में पूरे 5 साल का अंतराल था.
दो बेटे और दो बेटियों का हुआ जन्म
3 / 6मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया है. परिवार में एक साथ चार बच्चों के आने से खुशी का माहौल है. गांव के लोग भी इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे.
डॉक्टरों ने क्या कहा?
4 / 6विशेषज्ञों के मुताबिक, एक साथ चार बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ माना जाता है. ऐसे मामले IVF तकनीक में ज्यादा देखने को मिलते हैं, लेकिन प्राकृतिक रूप से ऐसा होना चमत्कार है.
क्यों खास है यह मामला?
5 / 6आमतौर पर जुड़वा या तीन बच्चों के जन्म की खबरें सुनने को मिल जाती हैं, लेकिन पांच दिनों के भीतर चार बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ घटना मानी जा रही है. यही वजह है कि यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
6 / 6इस अनोखी घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे कुदरत का चमत्कार बता रहा है तो कोई मेडिकल साइंस का अनोखा मामला कह रहा है.