सफेद पानी की समस्या में क्या न खाएं? ये 5 चीजें कर सकती हैं हालत खराब
White Discharge Problem: सफेद पानी की समस्या को नजरअंदाज करना सही नहीं है. इसलिए अपनी डाइट और साफ-सफाई पर ध्यान दें, क्योंकि इससे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

Safed Pani Ki Samasya: महिलाओं में सफेद पानी यानी व्हाइट डिस्चार्ज एक आम समस्या है. कई रिसर्च में सफेद पानी में हल्की और बिना बदबू वाला डिस्चार्ज नॉर्मल माना जाता है, लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए, बदबू आने लगे या खुजली और जलन हो तो यह इंफेक्शन या हार्मोनल गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि कुछ चीजों को नजरअंदाज करना चाहिए.
ज्यादा मीठी चीजें खाना
2 / 6इस दौरान मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. आपको केक, पेस्ट्री, मिठाइयां और ज्यादा चीनी वाली चीजें शरीर में फंगल इंफेक्शन को बढ़ाती हैं.
जंक और प्रोसेस्ड फूड
3 / 6जंक फूड खाने से यह समस्या बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिज्जा, बर्गर, चिप्स और पैकेट वाले स्नैक्स में प्रिजर्वेटिव और ट्रांस फैट ज्यादा होते हैं. इससे सफेद पानी की परेशानी बढ़ जाती है.
ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना
4 / 6तेल-मसाले वाला खाना शरीर में हीट और इरिटेशन बढ़ाता है, जिससे प्राइवेट पार्ट में जलन और खुजली बढ़ सकती है. इससे डिस्चार्ज की मात्रा भी बढ़ सकती है.
कैफीन वाली ड्रिंक्स
5 / 6चाय और कॉफी का अधिक सेवन शरीर को हाइड्रेट करता है और पीएच बैलेंस बिगाड़ सकता है. इससे बैक्टीरिया का संतुलन खराब होता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है.
खमीर वाली चीजें होना
6 / 6ब्रेड, बन, और कुछ बेकरी आइटम्स में यीस्ट होता है, जो शरीर में पहले से मौजूद फंगल इंफेक्शन को बढ़ा सकता है. ऐसे में इन चीजों से दूरी बनाना बेहतर होता है. इससे समस्या बढ़ सकती है.