क्या सूजन कैंसर का कारण बनती है? इन 5 अंगों पर दिखाई दे तो बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
Sharir Mein Swelling Hona: हर सूजन कैंसर का संकेत नहीं होती, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. खासकर जब सूजन लंबे समय तक बनी रहे या उसके साथ अन्य लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराना जरूरी है.

Swelling Turns Cancer: शरीर में सूजन होना एक आम समस्या लग सकती है, लेकिन हर बार इसे हल्के में लेना सही नहीं है. कई बार यह सिर्फ चोट, इंफेक्शन या एलर्जी की वजह से होती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर बीमारियों, यहां तक कि कैंसर का संकेत भी हो सकती है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि कब सूजन सामान्य है और कब यह खतरे की घंटी बन सकती है.
क्या सूजन कैंसर का कारण बनती है?
2 / 6सीधे तौर पर हर सूजन कैंसर नहीं होती, लेकिन लंबे समय तक रहने वाली सूजन शरीर में असामान्य कोशिकाओं की ग्रोथ को बढ़ा सकती है. मेडिकल भाषा में इसे क्रॉनिक इंफ्लेमेशन कहा जाता है, जो कुछ कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है.
पैर में सूजन होना
3 / 6पैरों में लगातार सूजन रहना सिर्फ पानी रुकने की समस्या नहीं, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन या अन्य गंभीर कारणों से भी हो सकता है. कुछ मामलों में यह शरीर में छिपी बीमारी का संकेत देता है.
गर्दन में सूजन होना
4 / 6अगर आपकी गर्दन में गांठ या सूजन बिना किसी कारण के हो रही है तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह लिंफ नोड्स से जुड़ी समस्या हो सकती है.
ब्रेस्ट में सूजन होना
5 / 6महिलाओं में स्तन में सूजन, गांठ या आकार में बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
पेट में सूजन होना
6 / 6अगर पेट में बिना वजह सूजन या भारीपन बना रहता है तो यह गैस नहीं भी हो सकता. यह पेट से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है या कैंसर का कारण बन सकता है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.