Prateek Yadav Death: फेफड़ों की किस बीमारी से जा सकती है जान? जानिए Lung Disease के शुरुआती संकेत

Prateek Yadav Death Cause: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ऐसे में प्रतीक के निधन की वजह फेफड़ों की बीमारी बताई जा रही है. यहां जानिए फेफड़ों की कौन सी बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है.

Prateek yadav death cause
1 / 7
Prateek yadav death cause

Prateek Yadav Death Lung Disease: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन ने सभी के चौंका दिया है. प्रतीक यादव 38 वर्ष के थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों से फेफड़ों की गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे. हालांकि, अभी तक प्रतीक की मृत्यु की सटीक वजह पता नहीं चली है लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फेफड़ों की बीमारियां शरीर को कमजोर करने लगती हैं, इससे ऑक्सीजन सप्लाई डैमेज हो जाती है और इस चलते फेफड़े की दिक्कतें जानलेवा साबित हो सकती हैं. यहां जानिए फेफड़ों की कौन-कौन सी बीमारियां या दिक्कतें हैं जिनके कारण जान जा सकती है.

विज्ञापन

फेफड़े की बीमारी के लक्षण

फेफड़े की बीमारी के लक्षण 2 / 7

फेफड़े की बीमारी के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, इससे लगातार खांसी बनी रह सकती है, सीने में दर्द होता है, ऑक्सीजन लेवल्स कम होने लगते हैं, शरीर में थकान और कमजोरी रहने लगती है, बार-बार इंफेक्शंस हो सकते हैं और श्वसन तंत्र फेल हो सकता है जिससे जान जा सकती है.

विज्ञापन

क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)

क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) 3 / 7

क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज फेफड़ों की ऐसी बीमारी है जिसमें एयरफ्लो बंद हो जाता है और सांस लेना मुश्किल होने लगता है. इससे मुंह से आवाज निकलने में भी मुश्किल आती है और खांसी बनी रहती है.

पल्मोनरी फाइब्रोसिस

पल्मोनरी फाइब्रोसिस 4 / 7

पल्मोनरी फाइब्रोसिस तब होता है जब फेफड़ों के टिशूज में चोट आ जाती है और वे सख्त होने लगते हैं. इससे सांस लेना मुश्किल होता जाता है. मरीजों को इससे सूंखी खांसी आने लगती है और शरीर के ऑक्सीजन लेवल्स गिर जाते हैं.

विज्ञापन

निमोनिया या लंग इंफेक्शन

निमोनिया या लंग इंफेक्शन 5 / 7

बैक्टीरियल, वायरल या फंगल इंफेक्शंस लंग टिशूज को डैमेज करने लगते हैं जिससे गंभीर सूजन हो सकती है. अगर यह दिक्कत बढ़ती जाए तो इससे सेप्सिस हो सकता है और श्वसन तंत्र पूरी तरह काम करना बंद कर देता है.

पल्मोनरी हाइपरटेंशन

पल्मोनरी हाइपरटेंशन 6 / 7

पल्मोनरी हाइपरटेंशन फेफड़ों की वह कंडीशन है जिसमें फेफड़ों की रक्त धमनियों पर गहरा दबाव पड़ता है और इससे दिल पर भी दबाव पड़ने लगता है.

विज्ञापन

ट्यूबरकुलोसिस या टीबी

ट्यूबरकुलोसिस या टीबी 7 / 7

फेफड़ों की बीमारी ट्यूबरकुलोसिस जानलेवा साबित होती है. इसमें मरीज को खून वाली खांसी होती है, बुखार चढ़ जाता है और सीने में दर्द रहने लगता है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन