पेशाब में जलन बन सकती है बड़ी बीमारी, महिलाएं इन लक्षणों पर जरूर दें ध्यान

Peshab Mein Jalan Hona: ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं कि पेशाब में जलन सिर्फ पथरी की वजह से होती है. यह संकेत शरीर में हो रही गड़बड़ी का हो सकता है और अगर महिलाओं को ये परेशानी हो रही है तो उन्हें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

Urinary Tract Infection Symptoms
1 / 7
Urinary Tract Infection Symptoms

Urine Me Jalan Ka Ilaj: महिलाओं में पेशाब के दौरान जलन एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना कई बार भारी पड़ सकता है. यह सिर्फ हल्की इंफेक्शन का संकेत नहीं, बल्कि कई बार गंभीर बीमारी की शुरुआत भी हो सकती है. खासतौर पर महिलाओं की शरीर संरचना ऐसी होती है कि उन्हें यूरिन इंफेक्शन ज्याद होता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन संकेतों की पहचान तुरंत कर देनी चाहिए.

विज्ञापन

क्यों होती है पेशाब में जलन?

क्यों होती है पेशाब में जलन?2 / 7

पेशाब में जलन के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन शरीर में पानी की कमी से यूरिन कंसंट्रेट हो जाता है जिससे जलन होती है. महिलाओं को हार्मोनल बदलाव की वजह से पेशाब में जलन होने लगती है.

विज्ञापन

किस बीमारी का संकेत है?

किस बीमारी का संकेत है?3 / 7

पेशाब में ज्यादातर जलन किडनी में स्टोन की वजह से होती है. अगर आपको पेशाब में जरूरत से ज्यादा जलन हो रही है तो पानी की मात्रा को बढ़ा दें और देखें कि ऐसा करने से जलन कम हो गई है या नहीं.

बार-बार पेशाब आने की इच्छा होना

बार-बार पेशाब आने की इच्छा होना4 / 7

अगर आपको हर 10 से आधे घंटे बाद भी पेशाब करने की इच्छा महसूस हो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

पेशाब करते वक्त चुभन होना

पेशाब करते वक्त चुभन होना5 / 7

यह आम कारण है, जो यूरिन इंफेक्शन, पानी की कमी या किडनी स्टोर की वजह हो सकता है. अगर आपको इसके साथ बुखार आए तो इलाज की जरूरत पड़ सकती है.

कब बन सकती है बड़ी बीमारी?

कब बन सकती है बड़ी बीमारी?6 / 7

अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह समस्या बढ़कर किडनी तक पहुंच सकती है. बार-बार होने वाला UTI किडनी इंफेक्शन या ब्लैडर की गंभीर समस्या का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

बचाव के लिए क्या करें?

बचाव के लिए क्या करें?7 / 7

आपको पानी की मात्रा पर ध्यान देना होगा और पर्सनल हाइनीज पर गौर करना होगा. इससे बहुत ही फर्क पड़ेगा और जलन से बचने के लिए पेशाब को लंबे वक्त तक ना रोकना बेहतर हो सकता है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन