किस विटामिन की कमी से नसों में दर्द होने लगता है? जानिए क्या खाने से मिलेगी राहत

नस में किस विटामिन की कमी से दर्द शुरू हो जाता है? कहीं आप भी तो नहीं इसके शिकार नहीं

Vitamin Deficiency
1 / 8

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें कभी-कभी नसों में बहुत तेज दर्द होने लगता है, जिस कारण हाथ-पैर हिलाने में भी तकलीफ होती है. इसके पीछे किस कौन से विटामिन की कमी हो सकती है, आइए समझते हैं इस स्टोरी में.  

विज्ञापन

लोग समझते हैं नस चढ़ना

लोग समझते हैं नस चढ़ना2 / 8

कई बार ऐसा होता है कि जब हम सुबह उठते हैं, तो अचानक से हाथों-पैरों में अजीब झनझनाहट, सु्न्नपन और दर्द जैसा महसूस होने लगता है. कई बार लोग इसे आम नस का चढ़ना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हमेशा इसके पीछे यही वजह हो ऐसा जरूरी नहीं. कई बार इस दर्द, चुभन के पीछे खास विटामिन की कमी भी होती है.

विज्ञापन

किन विटामिन की कमी के कारण हो सकती है ये समस्या

किन विटामिन की कमी के कारण हो सकती है ये समस्या3 / 8

अक्सर लोग इसे हल्का या यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं, कि अभी हम अच्छे से चलेंगे, तो यह दर्द निकल जाएगा, लेकिन हकीकत यह होती है कि नसों की ऊपरी परत( Myelin Sheath) सूखने लगे और विटामिन जैसे B12, D और B1 की कमी से भी ऐसी स्थिति बन सकती है.

विटामिन की कमी से क्यों नसों में होने लगता है दर्द?

विटामिन की कमी से क्यों नसों में होने लगता है दर्द?4 / 8

जब हमारी नसें डैमेज होने लगती हैं या कमजोर पड़ जाती हैं, तो वे दिमाग को गलत सिग्नल भेजने लगती है, जिससे शरीर में दर्द, झनझनाहट, जलन, सुन्नपन और कमजोरी जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं. विटामिन नसों को स्वस्थ रखने और सही तरीके से काम करने में अहम भूमिका निभाते हैं, ऐसे में जब इनकी कमी होने लगती है, तो सेहत पर इसका असर देखने को मिलता ही है.

विज्ञापन

विटामिन D क्यों जरूरी है नसों के लिए?

विटामिन D क्यों जरूरी है नसों के लिए?5 / 8

अगर आप ये सोचते हैं कि विटामिन डी सिर्फ हड्डियों को मजबूती देने में काम आती है, तो आप एकदम गलत है. यह हड्डियों के साथ-साथ हमारे नर्वस सिस्टम के लिए भी बहुत जरूरी है. विटामिन D नसों की सूजन (Inflammation) को कम करता है और नसों के रिसेप्टर्स (Receptors) को सही तरीके से काम करने में मदद करता है.

विटामिन B1 की कमी क्यों नसों के लिए ठीक नहीं

विटामिन B1 की कमी क्यों नसों के लिए ठीक नहीं6 / 8

यह विटामिन नसों को ऊर्जा देने और दिमाग तक सिग्नल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है. खराब खानपान, लाइफस्टाइल के कारण शरीर में इसकी कमी होने लगती है, जिससे यह ठीक से कम नहीं करता है और नसें कमजोर पड़ जाती हैं और सुन्नपन (Numbness) आने लगता है.

विज्ञापन

विटामिन B1 से क्या होगा?

विटामिन B1 से क्या होगा?7 / 8

विटामिन B12 नसों के साथ-साथ पूरी सेहत के लिए काफी जरूरी है. नसों के ऊपर एक सुरक्षा परत होती है, जिसे 'मायलिन शीथ' (Myelin Sheath) कहते हैं. जैसे बिजली की तार के ऊपर प्लास्टिक की कोटिंग होती है, ठीक उसी तरह विटामिन B12 इस कोटिंग को बनाता है और रिपेयर करता है. इसकी कमी से नसें प्रभावित होने लगती है.

कैसे मिलेगी राहत?

कैसे मिलेगी राहत?8 / 8

इन विटामिन्स की कमी दूर करने के लिए दूध, दही, अंडे, मछली, साबुत अनाज, दालें, मेवे, हरी सब्जियां और धूप लेना फायदेमंद हो सकता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें आपकी सही लाइफस्टाइल ही आपको ठीक कर सकती है, वरना यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels/AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन