नींद में बड़बड़ाना किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए कब होने लगती है दिक्कत
Neend Me Badbadana: नींद में बड़बड़ाना आमतौर पर नॉर्मल होता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो या अन्य लक्षणों के साथ दिखाई दे तो यह किसी छिपी हुई समस्या का संकेत हो सकता है.

Sleep Talking Causes: नींद में बड़बड़ाना एक आम लेकिन अनदेखी समस्या है. कई लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ मामलों में यह शरीर या दिमाग से जुड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है. अगर आपके साथ या आपके परिवार में किसी के साथ ऐसा अक्सर होता है तो इसके कारण और संकेत समझना जरूरी है.
नींद में बड़बड़ाना क्या होता है?
2 / 6नींद के दौरान अनजाने में बोलना, शब्द या आवाज निकालना एक तरह की बीमारी है. हालांकि, यह बहुत ही नॉर्मल होता है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
स्ट्रेस की वजह
3 / 6नींद में बातें करना स्ट्रेस की वजह से हो सकता है. कई बार इंसान ज्यादा सोचने या एंग्जायटी होने पर दिमाग पूरी तरह शांत नहीं हो पाता, जिससे नींद में बड़बड़ाना शुरू हो सकता है.
नींद की कमी
4 / 6कम नींद लेने या अनियमित स्लीप शेड्यूल से दिमाग थका रहता है, जिससे नींद में बोलने की आदत बढ़ सकती है.
बुखार या बीमारी
5 / 6कभी-कभी बुखार या इंफेक्शन के दौरान भी व्यक्ति नींद में बड़बड़ाने लगता है. कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी यह समस्या हो सकती है.
जेनेटिक होना
6 / 6अगर परिवार में किसी को यह समस्या है तो दूसरे लोगों में भी इसके होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए इस बीमारी को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.



















