नारियल पानी खोलने के बाद कब हो जाता है खराब? Coconut Water की शेल्फ लाइफ के बारे में जानिए
Nariyal Paani Expiry Date: गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अक्सर लोग नारियल पानी पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह कब और कैसे खराब होता है? अगर नहीं, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.

Coconut Water Shelf Life After Open: नारियल पानी शरीर के लिए अमृत माना जाता है. इसलिए गर्मियों के दिनों में इसकी ब्रिकी ज्यादा हो जाती है. इसमें मौजूद शरीर को फ्रेश रखने का काम करते हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि इसकी एक्सपायरी डेट क्या होती है और अगर इसे खोल लिया जाए तो कितनी देर तक रखा जा सकता है? ज्यादा दिन रखने पर नारियल पानी खराब हो जाता है और इसके पोषक तत्व भी कम होने लगते हैं. आइए जानते हैं हरा नारियल पानी खोलने के बाद कितने दिन में खराब होता है.
नारियल पानी खोलने के बाद कब हो जाता है खराब?
2 / 6फ्रेश नारियल पानी अगर नारियल खोलने के तुरंत बाद पिया जाए तो सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर कमरे के तापमान पर रखा जाए तो 2 से 4 घंटे के अंदर खराब हो जाता है.
1 दिन फ्रेश रखने के लिए क्या करें?
3 / 6अगर इसे फ्रिज में एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए तो यह करीब 24 घंटे तक सही रह सकता है. इसके बाद इसका स्वाद, पोषण और फ्रेश कम होने लगती है. इसलिए पहले ही पीना शुरू कर दें.
पैक्ड Coconut Water कितने दिन चलता है?
4 / 6अगर आप पैक्ड यानी बंद नारियल पानी स्टोर करके रखना चाहते हैं तो आप 1 से 2 महीने तक आराम से रख सकते हैं. हालांकि, पैक खोलने के बाद इसे 24 से 48 घंटे के अंदर पी लेना चाहिए.
नारियल पानी खराब होने के संकेत
5 / 6अगर नारियल पानी में ये बदलाव दिखें तो उसे तुरंत फेंक दें. अगर इसका स्वाद आपको खट्टा लग रहा है या उसमें से अजीब सी बदबू आ रही है तो ना पीना बेहतर होगा.
नारियल पानी स्टोर करने का सही तरीका
6 / 6अगर आप नारियल पानी को स्टोर करना चाहते हैं तो एयरटाइट बोतल का इस्तेमाल करें. वहीं, खोलने के बाद तुरंत फ्रिज में स्टोर करें और बाहर निकालकर बिल्कुल ना रखें.