नहाते वक्त पेशाब आना कितना खतरनाक है? जानिए किन लोगों के साथ होती है ये परेशानी

Nahate Wakt Peshab Aana: कई बार आपके नहाते वक्त पेशाब आने लगता है. ऐसा होना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर बार-बार हो रहा है तो आपको समझने की जरूरत है. इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है और वक्त रहते जांच और इलाज कराना जरूरी है.

urine problems in female
1 / 7
urine problems in female

Urine Leakage During Shower: नहाते समय अचानक पेशाब लगना या पेशाब का कंट्रोल ना रहना कई लोगों को यह समस्या होती है. हालांकि, कुछ लोगों की यह आदत होती है और कई लोग इसे सामान्य आदत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह शरीर के अंदर छिपी किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह स्थिति कितनी खतरनाक है और किन लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है.

विज्ञापन

क्या नहाते वक्त पेशाब आना नॉर्मल है?

क्या नहाते वक्त पेशाब आना नॉर्मल है?2 / 7

अगर कभी-कभार ऐसा हो जाए तो यह आम बात हो सकती है. खासकर जब आप पानी की आवाज सुनते हैं या शरीर पर ठंडा-गर्म पानी पड़ता है तो ब्लैडर रिएक्ट कर सकता है. इसे एक तरह का रिफ्लेक्स माना जाता है.

विज्ञापन

ओवरएक्टिव ब्लैडर होना

ओवरएक्टिव ब्लैडर होना 3 / 7

इस स्थिति में ब्लैडर जरूरत से ज्यादा जल्दी सिग्नल देता है, जिससे अचानक पेशाब लगने लगता है. इसलिए इसे कंट्रोल करने के लिए आपको डॉक्टर से बात करनी होगी.

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन4 / 7

इंफेक्शन होने पर बार-बार पेशाब आना, जलन या कंट्रोल में कमी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. अगर आपके जलन हो रही है तो यूरिनरी टेस्ट करवाने की जरूरत है.

विज्ञापन

पानी की आवाज का असर

पानी की आवाज का असर5 / 7

बहते पानी की आवाज दिमाग को ट्रिगर करती है, जिससे पेशाब का रिफ्लेक्स एक्टिव हो जाता है. इसलिए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

कमजोर पेल्विक मसल्स

कमजोर पेल्विक मसल्स6 / 7

जिन लोगों की पेल्विक मसल्स कमजोर होती हैं, उन्हें पेशाब रोकने में दिक्कत हो सकती है. कमजोर पेल्विक मसल्स को मजबूत करने पर काम करना होगा.

विज्ञापन

किन लोगों को ज्यादा होती है ये परेशानी?

किन लोगों को ज्यादा होती है ये परेशानी?7 / 7

यह दिक्कत ज्यादातर महिलाएं, खासकर डिलीवरी के बाद या बुजुर्ग लोगों को होती है. वरना डायबिटीज के मरीज और जिनकी पेल्विक मसल्स कमजोर हैं, उन्हें होती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन