लो बीपी को तुरंत ठीक कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किन घरेलू नुस्खों से Low BP होगा नॉर्मल

Low BP Home Remedies: ब्लड प्रेशर अचानक से कम हो जाए तो इसे नॉर्मल करना जरूरी है. ऐसे में यहां जानिए लो बीपी को ठीक करने के लिए डॉक्टर क्या खाने-पीने की सलाह दे रहे हैं.

BP low me kya khana chahiye
1 / 7
BP low me kya khana chahiye

Low BP Remedies: ब्लड प्रेशर कम होने को लो बीपी कहा जाता है. अगर ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की रीडिंग 90/60 mm Hg से कम होती है तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं. लो ब्लड प्रेशर में चक्कर आने और सांस ना ले पाने जैसी दिक्कतें होती हैं जिस चलते बीपी को फिर से नॉर्मल करना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि लो ब्लड प्रेशर कम होने पर तुरंत क्या करना चाहिए. आप भी जानिए डॉक्टर क्या सलाह दे रहे हैं.

विज्ञापन

लो बीपी में क्या होता है

लो बीपी में क्या होता है 2 / 7

लो बीपी होने पर शरीर पर अलग-अलग तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, उल्टी आने जैसा महसूस होना, हाथों पर पसीने आना या हाथों का चिपचिपा होना, स्किन का पीला पड़ना और सांस लेने में तकलीफ होना.

विज्ञापन

किन लोगों का बीपी लो हो जाता है

किन लोगों का बीपी लो हो जाता है 3 / 7

दिल की दिक्कतों से परेशान लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर ही गिर जाता है. इसके अलावा, एंडोक्राइन डिसओर्डर में, नर्वस सिस्टम के डिसओर्डर में, शरीर में पानी की कमी के कारण, पोषक तत्वों की कमी से या फिर एल्कोहल के ज्यादा सेवन से भी बीपी कम हो जाता है. बढ़ती उम्र और गर्भावस्था के दौरान भी लोगों को लो बीपी की दिक्कत होती है.

कैसे नॉर्मल होगा ब्लड प्रेशर

कैसे नॉर्मल होगा ब्लड प्रेशर 4 / 7

लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने के लिए नमक और चीनी का पानी पिया जा सकता है. आधा चम्मच नमक और एक चम्मच चीनी को एक गिलास पानी में डालकर तुरंत पी लें. इससे शरीर का फ्लुइड बैलेंस रिस्टोर होता है और इंस्टेंट बीपी लिफ्ट मिलता है.

विज्ञापन

ब्लैक कॉफी या चाय पिएं

ब्लैक कॉफी या चाय पिएं 5 / 7

ब्लैक कॉफी या चाय में मौजूद कैफीन हार्ट को स्टिम्यूलेट करता है जिससे शॉर्ट टर्म बीपी बूस्ट मिल सकता है और लो बीपी ठीक होता है.

पैरों को उठाएं

पैरों को उठाएं 6 / 7

अपनी पीठ के बल किसी समतल जगह पर लेटें और अपने दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं. आपको अपने पैरों को हार्ट के लेवल पर उठाना है. इससे दिमाग और दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

इस बात का रखें ध्यान 7 / 7

आपको इन नुस्खों को करने के बाद टेम्पोरेरी आराम मिल सकता है लेकिन आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. ये फर्स्ट ऐड टिप्स हैं लेकिन डॉक्टर की सही सलाह के बाद ही दिक्कत से पूरी तरह आराम मिल सकता है. यह भी पढ़ें - खाना खाने के बाद करेंगे ये 3 काम तो नहीं होगा ब्लड शुगर स्पाइक, एक्सपर्ट ने दी सलाह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन