किस विटामिन की कमी से डायबिटीज हो सकती है? समय रहते हो जाएं अलर्ट
Kis Vitamin Ki Kami Se Sugar Hoti Hai:ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि डायबिटीज सिर्फ मीठा खाने से होती है. यह बीमारी शरीर में हो रही पोषण की कमी से भी हो सकती है, खासतौर पर विटामिन की कमी. यह कौन सा विटामिन है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Reasons Of Diabetes: शुगर की बीमारी बहुत ही आम हो गई है. अब तो बहुत कम उम्र में ही लोगों को डायबिटीज होने लगी है और एक वक्त के बाद गंभीर हो जाती है. आमतौर पर लोग इसे खानपान और लाइफस्टाइल से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विटामिन की कमी भी इस बीमारी के जोखिम को बढ़ा सकती है? आइए जानते हैं कि किन विटामिन्स की कमी से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है और कैसे आप समय रहते इलाज कर सकते हैं.
किस विटामिन की कमी से बढ़ता है खतरा?
2 / 6विटामिन डी की कमी से ऐसा हो सकता है, लेकिन कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि विटामिन डी इंसुलिन के प्रोडक्शन और काम करने में मदद करता है. इसकी कमी से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है और इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है.
बार-बार थकान होना
3 / 6अगर आपको यह संकेत दिखे तो अलर्ट हो जाएं, क्योंकि इसका मतलब है कि आपके शरीर में शुगर का लेवल बढ़ रहा है. आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, जिसके लिए आपको टेस्ट करवा लेना चाहिए.
बार-बार पेशाब आना
4 / 6पेशाब आना अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर ये परेशानी बन जाए तो डॉक्टर से बात करने की जरूरत है. पेशाब कम मात्रा में आना और कम प्रेशर के साथ आए तो यह शुगर का लक्षण हो सकता है.
ज्यादा प्यास लगना
5 / 6गर्मी में प्यास लगना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन ज्यादा मुंह सूखे तो परेशानी हो सकती है. जब शरीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है तो पानी सूखने लगता है. इसलिए प्यास लगने लगती है.
कैसे दूर करें विटामिन?
6 / 6इसके लिए रोज 20 मिनट तक धूप में बैठें और विटामिन डी को पूरा करें. साथ ही, संतुलित आहार लें और हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें. अगर जरूरत लगे तो दवाइयां लेनी शुरू कर दें.