किन लोगों को नहीं खाना चाहिए खरबूजा? जान लीजिए वरना बढ़ सकती है परेशानी

Which People Not Eat Muskmelon: अगर आप भी बिना सोचे-समझे खरबूजा खा लेते हैं तो आपको थोड़ा ठहरने की जरूरत है क्योंकि हर तरह का फल, हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है. कुछ लोगों खरबूजा नुकसान पहुंचाने का काम करता है.

Kharbuja kin logon ko nahi khana chahiye
1 / 6
Kharbuja kin logon ko nahi khana chahiye

Kharbuja kin logon ko nahi khana chahiye: इस मौसम में सबसे ज्यादा खरबूजा खाया जाता है, क्योंकि यह फल शरीर को ठंडक देने, पानी की कमी पूरी करने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए खरबूजा फायदेमंद नहीं होता? कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किन लोगों को खरबूजा खाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीज2 / 6

खरबूजा मीठा होता है और इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इसे ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है. बेहतर होगा कि आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करें.

विज्ञापन

कमजोर पाचन वाले लोग

कमजोर पाचन वाले लोग3 / 6

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो खरबूजा परेशानी बढ़ा सकता है. इससे गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या हो सकती है. आप खाली पेट बिल्कुल ना खाएं, क्योंकि इससे पेट में गड़बड़ी हो सकती है.

एलर्जी से पीड़ित लोग

 एलर्जी से पीड़ित लोग 4 / 6

कुछ लोगों को खरबूजा खाने से एलर्जी हो सकती है. ऐसे में गले में खुजली, सूजन या स्किन रिएक्शन हो सकता है. ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत खाना बंद करें और अगर खा रहे हैं तो डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं.

विज्ञापन

सर्दी-खांसी या जुकाम वाले लोग

सर्दी-खांसी या जुकाम वाले लोग5 / 6

खरबूजा ठंडी तासीर वाला फल है. इसलिए अगर आपको खांसी है तो इसका ज्यादा सेवन ना करें. ऐसा करने से गले में खराश हो सकती है और बलगम की समस्या भी बढ़ सकती है.

किडनी या लिवर से जुड़ी समस्या वाले लोग

किडनी या लिवर से जुड़ी समस्या वाले लोग6 / 6

कुछ मामलों में ज्यादा मात्रा में खरबूजा खाना नुकसानदायक हो सकता है. इसमें पानी और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है. इसलिए ऐसे मरीजों को खरबूजा सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर खाना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन