किडनी स्टोन से पहले शरीर देता है ये संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर?

Kidney Stone Ke Lakshan: किडनी स्टोन अचानक नहीं बनती, बल्कि शरीर पहले ही संकेत देने लगता है. जरूरी है कि आप इन संकेतों को नजरअंदाज ना करें और समय रहते सही कदम उठाएं. साथ ही, अपनी हेल्थ का ध्यान रखें, क्योंकि इसका दर्द बहुत ही असहनीय होता है. 

Kidney Stone Symptoms
1 / 8
Kidney Stone Symptoms

Kidney Stone Symptoms: आजकल किडनी की बीमारी होना बहुत ही आम हो गया. हर तीसरे इंसान को किडनी में पथरी की दिक्कत हो जाती है. लोगों को इसका पता तब चलता है जब दर्द असहनीय हो जाता है, लेकिन सच यह है कि शरीर पहले ही कई संकेत देने लगता है. अगर आप इन शुरुआती लक्षणों को पहचान लें, तो समय रहते इलाज संभव है.

विज्ञापन

किडनी स्टोन क्या होता है?

किडनी स्टोन क्या होता है?2 / 8

किडनी में मिनरल और साल्ट्स जमा होकर छोटे-छोटे क्रिस्टल बना लेते हैं, जिन्हें पथरी कहा जाता है. ये धीरे-धीरे बढ़कर दर्द और अन्य समस्याओं का कारण बनते हैं.

विज्ञापन

कमर या पीठ में हल्का दर्द होना

कमर या पीठ में हल्का दर्द होना 3 / 8

किडनी स्टोन होने से पहले पीठ के निचले हिस्से या साइड में हल्का-हल्का दर्द महसूस होता है. यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ सकता है और फिर पूरे हिस्से में होने लगता है.

पेशाब में जलन या दर्द

पेशाब में जलन या दर्द4 / 8

अगर पेशाब करते समय जलन या चुभन महसूस हो रही है तो यह पथरी बनने का शुरुआती संकेत हो सकता है. किडनी स्टोन में पेशाब में जलन पैदा होने लगती है और कम मात्रा में आता है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना5 / 8

किडनी स्टोन की स्थिति में बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होती है, भले ही बहुत कम पेशाब आए. अगर आपको कम पेशाब आ रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

पेशाब का रंग बदलना

पेशाब का रंग बदलना6 / 8

पेशाब का रंग गहरा पीला, भूरा या गुलाबी हो सकता है. कई बार इसमें खून भी आ सकता है और खून आना खतरनाक स्थिति हो सकती है.

विज्ञापन

उल्टी या मतली

उल्टी या मतली 7 / 8

पथरी बनने पर शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे उल्टी या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है.

पेशाब में बदबू

पेशाब में बदबू8 / 8

अगर पेशाब से तेज बदबू आ रही है तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि किडनी में समस्या शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन