Kidney Disease: 80% लोग रोज कर रहे हैं किडनी का मर्डर, आप भी ये 5 आदतें आज ही छोड़ दीजिए

Kidney Damage: हमारी कुछ आदतें ऐसी हैं जो धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही हैं. इसलिए उन्हें वक्त पर सुधारना जरूरी है, वरना काफी दिक्कत हो सकती है. इसलिए हमारे बताए गए टिप्स की मदद से शुरुआती संकेतों की पहचान करें और अपना ख्याल रखें.

Kidney Disease
1 / 6
किडनी को खराब करने वाली आदतें- Image Credit- News24

Kidney Disease: किडनी बिना रुके 24 घंटे काम करती है. यह शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकालने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है. मगर हमारी खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, कई लोग रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें अपनाते हैं, जो धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाती रहती हैं. शुरुआत में इसके संकेत नजर नहीं आते, लेकिन लंबे समय तक यही आदतें किडनी डैमेज और डायलिसिस जैसी गंभीर स्थिति का कारण बन सकती हैं.

विज्ञापन

कम पानी पीने की आदत

कम पानी पीने की आदत 2 / 6

गर्मियों में भी कम पानी पीने की आदत है तो इसे सुधार लें, क्योंकि पानी किडनी में जाकर गंदे टॉक्सिन्स को बाहर निकलने का काम करता है. ऐसा कम पानी की वजह से नहीं हो पाता.

विज्ञापन

ज्यादा नमक खाने की आदत

ज्यादा नमक खाने की आदत 3 / 6

चिप्स, पैकेज्ड फूड, अचार और फास्ट फूड में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है.

रोज पेनकिलर खाने की आदत

रोज पेनकिलर खाने की आदत 4 / 6

सिरदर्द, बॉडी पेन या बुखार में लोग अक्सर बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर खा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक दर्द की दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

घंटों बैठे रहने की आदत

घंटों बैठे रहने की आदत 5 / 6

दिनभर कुर्सी पर बैठे रहने और बिल्कुल फिजिकल एक्टिविटी न करने से मोटापा, हाई BP और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. ये तीनों समस्याएं किडनी डिजीज की बड़ी वजह मानी जाती हैं. रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें.

बार-बार पेशाब रोकने की आदत

बार-बार पेशाब रोकने की आदत 6 / 6

कई लोग काम में व्यस्त होने या बाहर होने की वजह से लंबे समय तक पेशाब रोककर रखते हैं. यह आदत यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी पर दबाव बढ़ा सकती है, अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो किडनी खराब हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन