शरीर में तेजी से खून कैसे बनता है? जानिए क्या खाने पर बढ़ेगा खून

Blood Increasing Foods: खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जो खून को नेचुरली बढ़ाने का काम करती हैं. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने पर हीमोग्लोबिन बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है.

Blood Increasing Food
1 / 7
Blood Increasing Food

Khoon Badhane Ke Liye Kya Khaye: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाने को खून की कमी (Khoon Ki Kami) कहते हैं. इसमें रेड ब्लड सेल्स कम होने लगती हैं जिससे त्वचा सफेद नजर आने लगती है और व्यक्ति को कमजोरी हो जाती है. वहीं, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन की जरूरत होती है और इसीलिए आयरन सीधेतौर पर शरीर में रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है. ऐसे में यहां जानिए आयरन के सेवन के साथ-साथ वो कौन से तरीके हैं जिनसे खून की कमी पूरी की जा सकती है और शरीर में खून बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन

आयरन से भरपूर चीजें खाएं

आयरन से भरपूर चीजें खाएं 2 / 7

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन से भरपूर चीजों को अपने खानपान का हिस्सा बनाएं. बींस, दाल, पालक, टोफू और सूखे मेवों को अपनी डाइट में शामिल करें.

विज्ञापन

खून बढ़ाने वाले फल और मेवे

खून बढ़ाने वाले फल और मेवे3 / 7

अनार, सेब, तरबूज, खजूर और किशमिश खाने पर शरीर को आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी की अच्छी मात्रा मिलती है. इन चीजों से खून बढ़ने में मदद मिलती है.

विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं

विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं 4 / 7

खाने में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें. विटामिन सी आयरन को बेहतर तरह से सोखने में मदद करता है. संतरा, पपीता, नींबू, टमाटर और ब्रोकली विटामिन सी के अच्छे स्त्रोत होते हैं.

विज्ञापन

फोलेट और विटामिन बी12

फोलेट और विटामिन बी12 5 / 7

खानपान में फोलेट और विटामिन बी12 की मात्रा बढ़ाएं. पालक, एवोकाडो, अंडे, केले और दूध से बनी चीजें खाएं. फोलेट और विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

चीनी की जगह खाएं गुड़

चीनी की जगह खाएं गुड़6 / 7

गुड़ में आयरन, फॉलिक एसिड और अन्य खनिज होते हैं जो चीनी के मुकाबले शरीर को ज्यादा फायदे देते हैं. ऐसे में चीनी के बजाय गुड़ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.

विज्ञापन

नेचुरल नुस्खे भी आएंगे काम

नेचुरल नुस्खे भी आएंगे काम 7 / 7

खून बढ़ाने के लिए काले तिल, मेथी के बीज और व्हीटग्रास जूस के सेवन से फायदा मिल सकता है. इनमें मौजूद गुण हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन