खाली पेट केला क्यों नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से समझिए इसके नुकसान

Khali Pet Kela Khana: केला एक हेल्दी फल जरूर है, लेकिन इसे खाने का सही समय और तरीका भी मायने रखता है. खाली पेट केला खाना हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता. अगर सुबह केला खाने के बाद आपको पेट में परेशानी, गैस या कमजोरी महसूस होती है तो इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें.  

Khali Pet Kela Khana
1 / 7
Eating Banana In Empty Stomach

Eating Banana In Empty Stomach: कुछ लोग जल्द में सुबह उठते ही केला खा लेते हैं. केला थोड़ा हैवी होता है जिससे काफी देर तक पेट भरे रहने का एहसास होता है. केले में पोटैशियम, फाइबर, विटामिन बी6 और नेचुरल शुगर अच्छी मात्रा में होता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि खाली पेट केला खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? कई रिसर्च के मुताबिक, सुबह बिना कुछ खाए केला खाने से शरीर में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं. खासतौर पर जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या शुगर की दिक्कत रहती है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.

विज्ञापन

एसिडिटी की समस्या बढ़ना

एसिडिटी की समस्या बढ़ना 2 / 7

केले में नेचुरल शुगर होती है और अगर इसे खाली पेट खाया जाता है तो पेट में जलन, भारीपन और एसिडिटी महसूस होने लगती है. अगर आपका डाइजेशन कमजोर है तो इसे खाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

ब्लड शुगर बढ़ने खतरा

ब्लड शुगर बढ़ने खतरा 3 / 7

केला खाने से एनर्जी मिलती है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर भी काफी होती है. अगर खाली पेट केला खाया जाता है तो अचानक शुगर बढ़ सकती है, जिससे थोड़ी देर बाद थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है.

पेट में गैस और ब्लोटिंग होना  

पेट में गैस और ब्लोटिंग होना  4 / 7

कुछ लोगों को सुबह केला खाने के बाद पेट फूलना, गैस या कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती है. इसलिए कई रिसर्च में खाली पेट केला खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

मैग्नीशियम का असर बढ़ना

मैग्नीशियम का असर बढ़ना 5 / 7

खाली पेट केला खाने से कई बार कैल्शियम और मैग्नीशियम का बैलेंस बिगड़ सकता है. इसका असर हार्ट हेल्थ पर पड़ सकता है और मैग्नीशियम की मात्रा काफी हद प्रभावित हो सकती है.

जल्दी लग सकती है भूख

जल्दी लग सकती है भूख6 / 7

केला खाने के तुरंत बाद शरीर को एनर्जी मिलती है, लेकिन कुछ समय बाद अचानक भूख भी लगने लगती है. सिर्फ केला खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस नहीं होता और जलन महसूस होने लगती है.

विज्ञापन

केला ऐसे खाएं

केला ऐसे खाएं 7 / 7

केले को ड्राई फ्रूट्स या ओट्स के साथ खाना बेस्ट रहेगा. आप दूध के साथ खासकते हैं वरना नाश्ता करने के बाद खाना बेस्ट रहता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन