कलौंजी चबाने से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं? जानिए कितने दिनों में दिखेगा असर

Kalonji Khane Ke Fayde: कलौंजी एक छोटा सा बीज है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं. अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं इसे खाने का सही तरीका.

Kalonji Khane Ke Fayde
1 / 6
Kalonji Khane Ke Fayde

black seeds se konsi bimari dur hoti hai: कलौंजी भारतीय किचन में मसाले के रूप में इस्तेमाल होती है, लेकिन इसके औषधीय गुण इसे एक नेचुरल दवा भी बनाते हैं. आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में इसे लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है. रोजाना खाली पेट 4 से 5 दाने कलौंजी चबाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा मिल सकता है. आइए जानते हैं कि आप इसे किस तरह खा सकते हैं और कितने दिन तक फायदे नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

इम्युनिटी मजबूत होना

इम्युनिटी मजबूत होना 2 / 6

कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. आपको 15 दिनों में शरीर हल्का और एनर्जी लेवल बेहतर महसूस होगा.

विज्ञापन

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार3 / 6

कलौंजी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक मानी जाती है. 4 हफ्तों में शुगर लेवल में सुधार देखा जा सकता है, बस आपको खाली पेट सेवन करना है.

पाचन तंत्र को बेहतर होना

पाचन तंत्र को बेहतर होना 4 / 6

गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में कलौंजी फायदेमंद है. यह पेट को साफ रखती है और मेटाबॉलिज्म सुधारती है. 7 दिनों में पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

वजन घटाने में मदद

वजन घटाने में मदद5 / 6

कलौंजी फैट बर्न करने में मदद करती है और भूख को कंट्रोल करती है. 4 हफ्तों में धीरे-धीरे वजन में फर्क दिख सकता है. बस ऊपर से हल्का गुनगुना पानी पी लें.

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद6 / 6

इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की समस्याओं और बाल झड़ने को कम करने में मदद करते हैं. 3 हफ्तों में स्किन और बालों में सुधार नजर आएगा. कलौंजी में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द में आराम देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन