पेशाब में झाग आना कौन सी बीमारी का संकेत है? | Foamy Urine Causes

Jhagdar Peshab Aana: बहुत से लोग पेशाब में झाग आने की दिक्कत को इग्नोर करते हैं. लेकिन, पेशाब में झाग दिखना जोर से पेशाब करना ही नहीं बल्कि किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

Peshab me jhag aane ke karan
1 / 7
Peshab me jhag aane ke karan

Foamy Urine Causes: पेशाब में 1-2 बार झाग नजर आना नॉर्मल है और व्यक्ति का इसपर ध्यान भी नहीं जाता है. कई बार लगता है कि पेशाब जोर से करने के कारण झाग दिख रहा है. लेकिन, पेशाब में हर दिन झाग नजर आना किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है जिसे इग्नोर करते रहना आगे चलकर पछताने की वजह बन जाता है. ऐसे में यहां जानिए पेशाब में झाग आना (Peshab Me Jhag Aana) किसी बीमारी का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

पेशाब में प्रोटीन की लीकेज

पेशाब में प्रोटीन की लीकेज 2 / 7

पेशाब में प्रोटीन की लीकेज को प्रोटीनुरिया कहते हैं. अगर किडनी सही तरह से अपना काम नहीं करती है तो पेशाब में प्रोटीन की लीकेज हो सकती है. इसके अलावा, प्रोटीनुरिया हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के कारण भी हो सकता है.

विज्ञापन

किडनी की खराबी

किडनी की खराबी 3 / 7

पेशाब में लगातार झाग आना किडनी की खराबी को दर्शाता है. किडनी डैमेज होने पर या किडनी के काम में बाधा आने पर ऐसा होता है. ऐसे में पेशाब में झाग आना (Foamy Urine) क्रोनिक किडनी डिजीज, किडनी की सूजन या किडनी के इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है.

यूरिन इंफेक्शन

यूरिन इंफेक्शन 4 / 7

मूत्राशय का इंफेक्शन या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर पेशाब में झाग नजर आ सकता है. यूरिन इंफेक्शन होने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने की इच्छा होने लगती है, पेशाब करते हुए जलन महसूस होती है, पेशाब से बदबू आती है और पेल्विक डिस्कंफर्ट होने लगता है.

विज्ञापन

दवाओं के कारण

दवाओं के कारण 5 / 7

ऐसी कई दवाएं या सप्लीमेंट्स है जिनके कारण पेशाब में झाग दिख सकता है. खासकर वे दवाएं और सप्लीमेंट्स जिनमें प्रोटीन या अमीनो एसिड्स ज्यादा होते हैं फोमी यूरिन की वजह बनते हैं.

प्रेग्नेंसी के दौरान

प्रेग्नेंसी के दौरान 6 / 7

प्रेग्नेंट महिलाओं को पेशाब में झाग नजर आ सकता है. इस दौरान पेशाब में झाग दिखना प्रोटीन लीकेज के कारण हो सकता है.

विज्ञापन

कब गंभीर हो जाती है यह दिक्कत

कब गंभीर हो जाती है यह दिक्कत 7 / 7

अगर बहुत दिनों तक लगातार पेशाब में झाग नजर आता है, हाथ-पैर और चेहरे पर सूजन नजर आती है, ब्लड प्रेशर बढ़ता रहता है और पेशाब करते हुए दिक्कत होती है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना जरूरी होता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन