High Blood Pressure में हल्दी का पानी कैसा है? जानिए कैसे करें सही इस्तेमाल

Turmeric Water Benefits: सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह पानी ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है. हालांकि, सही मात्रा में पीना और कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आपको फायदा तभी हो सकता है.

Haldi Ka Pani Peene Ke Fayde
1 / 8
क्या हल्दी पानी BP कंट्रोल करने में मदद करता है? Image Credit- News24

Haldi Ka Pani Peene Ke Fayde: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी BP की समस्या काफी नॉर्मल हो चुकी है. बहुत ही कम उम्र में लोग इसका शिकार हो रहे हैं, लेकिन अगर वक्त पर ध्यान किया जाए तो इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में कई लोग घरेलू उपायों की मदद लेते हैं, जिनमें सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीना भी शामिल है. माना जाता है कि हल्दी में मौजूद गुण शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं, लेकिन क्या सच में हल्दी पानी पीने से BP कंट्रोल रहता है? अगर हां, तो आइए इसके फायदे जानते हैं.

विज्ञापन

हल्दी में क्या होता है खास?

हल्दी में क्या होता है खास?2 / 8

हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह शरीर में सूजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

क्या हल्दी पानी BP कंट्रोल करने में मदद करता है?

क्या हल्दी पानी BP कंट्रोल करने में मदद करता है?3 / 8

हल्दी पानी सीधे तौर पर हाई BP की दवा नहीं है, लेकिन यह कुछ हद तक ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकता है. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए.

ब्लड वेसल्स हेल्दी रहना

ब्लड वेसल्स हेल्दी रहना4 / 8

हल्दी में कई तरह के पोषण तत्व मौजूद होते हैं, जो करक्यूमिन ब्लड वेसल्स को सुधारने में भी मदद कर सकता है. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और BP संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है.

विज्ञापन

सूजन कम करने में मदद

सूजन कम करने में मदद5 / 8

शरीर में लगातार बनी रहने वाली सूजन भी हाई BP की एक वजह बन सकती है. हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. आप इसका सेवन खाली पेट कर सकते हैं.

हार्ट हेल्थ को सपोर्ट

हार्ट हेल्थ को सपोर्ट6 / 8

हल्दी का सेवन दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक हो सकती है. दिल हेल्दी रहेगा तो ब्लड प्रेशर खुद ही कंट्रोल हो जाएगा.

विज्ञापन

हल्दी पानी पीने का सही तरीका

हल्दी पानी पीने का सही तरीका7 / 8

इसके लिए एक गिलास में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं फिर इसमें नींबू डालकर खाली पेट सेवन करें, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल ना करें.

सावधानियां

सावधानियां8 / 8

आपको एकदम ज्यादा मात्रा का इस्तेमाल नहीं करता है. इससे पेट में जलन, गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन