नाक-कान के बाल काटना, आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां

Nose Hair Cutting Tips: सैलून में जाकर ज्यादातर लोग नाक या कान के बाल ट्रिम करवाते हैं. कुछ तो अपने हाथों से ही नाक के बाल तोड़ते रहते हैं, लेकिन ऐसा करना हेल्थ के लिए कितना सही है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

ear hair cutting side effects
1 / 7
क्यों जरूरी होते हैं नाक और कान के बाल? Image Credit- News24

Is Nose Hair Dangerous: नाक और कान से बाहर निकलते बाल कई लोगों को अजीब लगते हैं. इसलिए कुछ लोग इसे सैलून में जाकर कटवा देते हैं, लेकिन दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर बाबा जी घेवाड़े (प्रोफेसर, दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) का कहना है कि ये बाल सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि शरीर की सेफ्टी का अहम हिस्सा हैं. इसलिए इसे हटाने पर सोचना चाहिए, क्योंकि हटाने से एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

क्यों जरूरी होते हैं नाक और कान के बाल? 

क्यों जरूरी होते हैं नाक और कान के बाल? 2 / 7

इस रिपोर्ट के मुताबिक, नाक के बाल हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और PM 2.5 जैसे महीन कणों को शरीर के अंदर जाने से रोकते हैं. कई बार नाक के अंदर मौजूद म्यूकस इन कणों को पकड़ लेता है और छींक के जरिए नाक साफ कर देता है.

विज्ञापन

क्या नाक-कान के बाल काटना खतरनाक हो सकता है?

क्या नाक-कान के बाल काटना खतरनाक हो सकता है?3 / 7

इसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि हल्की ट्रिमिंग करना नॉर्मल है, लेकिन अगर आप बालों को जड़ से खत्म कर रहे हैं तो यह नुकसानदायक है. इससे स्किन पर छोटे घाव बन सकते हैं, जहां बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं.

कौन-सी बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा?

कौन-सी बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा?4 / 7

नाक के बाल हटाने पर धूल और महीन कण सीधे श्वास नली तक पहुंच सकते हैं. इससे एलर्जी, साइनस और सांस की परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

निमोनिया का खतरा

निमोनिया का खतरा5 / 7

अगर हानिकारक कण और बैक्टीरिया फेफड़ों तक पहुंच जाएं तो निमोनिया जैसी समस्या का खतरा बढ़ सकता है. निमोनिया फेफड़ों का गंभीर इंफेक्शन होता है.

इंफेक्शन और सूजन

इंफेक्शन और सूजन6 / 7

नाक के अंदर की स्किन बेहद संवेदनशील होती है. बाल उखाड़ने से वहां सूजन, दर्द और इंफेक्शन हो सकता है.

विज्ञापन

उम्र बढ़ने पर क्यों बढ़ते हैं ये बाल?

उम्र बढ़ने पर क्यों बढ़ते हैं ये बाल?7 / 7

वैज्ञानिकों के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का असर लंबे समय तक बना रहता है. इससे नाक और कान के हेयर फॉलिकल्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं और बाल लंबे दिखने लगते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन