गर्मियों में अपच, एसिडिटी और गैस नहीं करेगी परेशान, आज ही छोड़ दें पेट खराब करने वाले ये 8 फूड्स

Stomach Bad Foods: अगर आप गैस, अपच और एसिडिटी से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए. कई बार हम कुछ ऐसे फूड्स खा रहे होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं ये कौन से फूड्स हैं. 

Stomach Bad Foods
1 / 9
क्यों गर्मियों में कमजोर हो जाता है पाचन? Image Credit- News24

Gas Apach Acidity Cause Foods: गर्मियां अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. कई लोगों का डाइजेशन भी खराब हो जाता है. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए. शरीर के अंदर होने वाले बदलाव खानपान की वजह से होते हैं. कुछ गलत फूड कॉम्बिनेशन पेट के लिए अच्छे नहीं होते हैं. वहीं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो गर्म मौसम में पेट पर ज्यादा असर डालती हैं और पाचन तंत्र को कमजोर बना सकती हैं. अगर आप भी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आज ही इन फूड्स से दूरी बनाना शुरू कर दें.

विज्ञापन

क्यों गर्मियों में कमजोर हो जाता है पाचन?

क्यों गर्मियों में कमजोर हो जाता है पाचन? 2 / 9

इसको लेकर एक्सपर्ट नरेंद्र कुमार सिंगला का कहना है कि गर्मियों में पाचन क्षमता प्रभावित हो सकती है, अगर ब्लड फ्लो स्किन की तरफ शिफ्ट हो रहा है. गर्मी में पसीने की वजह से भी पाचन खराब हो सकता है.

विज्ञापन

तला भुना खाना

तला भुना खाना3 / 9

पेट खराब तब होता है जब ज्यादा तला भुना खा लिया जाता है. तला हुआ खाना सीधा पेट को नुकसान पहुंचाने का काम करता है और सफाई को बाधित करता है.

ज्यादा मसालेदार खाना

ज्यादा मसालेदार खाना 4 / 9

बहुत ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ा सकता है. गर्मियों में हैवी मसाले डाइजेशन को धीमा कर देते हैं. इसलिए ज्यादा मसालेदार चीजों से दूर रहें.

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा

कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा5 / 9

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पेट में गैस बनाने का काम कर सकती हैं. इनमें मौजूद ज्यादा शुगर और केमिकल्स डाइजेशन पर बुरा असर डालते हैं. इससे आपको नुकसान हो सकता है.

ज्यादा चाय और कॉफी

ज्यादा चाय और कॉफी6 / 9

खाली पेट ज्यादा चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी और पेट में जलन बढ़ सकती है. कैफीन शरीर में डिहाइड्रेशन भी बढ़ा सकता है. आप इससे बिल्कुल दूरी बना लें और बहुत कम मात्रा में पिएं.

विज्ञापन

प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड

प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड7 / 9

चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और पैकेज्ड स्नैक्स में प्रिजर्वेटिव और ज्यादा नमक होता है, जो पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए गर्मियों में इन चीजों का बिल्कुल भी सेवन ना करें.

बहुत ज्यादा मीठी चीजें

बहुत ज्यादा मीठी चीजें8 / 9

अत्यधिक मिठाई और शुगर वाले फूड्स आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बिगाड़ सकते हैं, जिससे गैस और पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है.

विज्ञापन

देर रात भारी खाना

देर रात भारी खाना9 / 9

रात में हैवी डिनर करने से खाना ठीक से पच नहीं पाता. इससे सुबह पेट भारी और गैस की समस्या हो सकती है. इसलिए रात को सही वक्त पर खाना खाएं और पेट को खराब होने से बचाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन