हंता वायरस या कोरोनावायरस, दोनों में से कौन है ज्यादा खतरनाक, जानिए दोनों में अंतर

Hantavirus vs Coronavirus: कोरोनावायरस की ही तरह का एक और वायरस फैलने लगा है. ऐसे में हंता वायरस क्या है, कोरोनावायरस से कैसे अलग है, इसके क्या लक्षण हैं आदि जानकारी होना जरूरी है.

Hantavirus vs coronavirus difference
1 / 7
Hantavirus vs coronavirus difference

Difference Between Hantavirus And Coronavirus: दुनिया ने हाल के वर्षों में कई खतरनाक वायरस का सामना किया है जिनमें से एक है कोरोनावायरस. कोविड-19 (Covid-19) ने महामारी का रूप ले लिया था जिसके बाद दुनिया किसी भी वायरस को नजरअंदाज करने की गलती नहीं कर रही है. ऐसे में कोरोना की ही तरह का एक और वायरस सामने आया है - हंता वायरस. यह वायरस चूहों से फैलता है और अबतक 3 लोगों की जान ले चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं हंता वायरस क्या है, इसके क्या लक्षण हैं और यह कोरोनावायरस से किस तरह अलग है.

विज्ञापन

कोरोनावायरस से कैसे अलग है हंता वायरस

कोरोनावायरस से कैसे अलग है हंता वायरस 2 / 7

कोरोनावायरस एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है जो इंसान से इंसान में फैलता है. यह खांसने, छींकने या बात करने से निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों से फैल सकता है. हंता वायरस चूहों से फैलने वाला वायरस है. यह चूहों के पेशाब, मल या लार के संपर्क में आने से फैलता है. ये संक्रामक कण हवा के जरिए इंसानों के शरीर में जा सकते हैं.

विज्ञापन

फैलने का तरीका

फैलने का तरीका 3 / 7

हंता वायरस चूहों या उनके मल-मूत्र के संपर्क में आने से फैलता है कोरोनावायरस इंसान से इंसान में फैलता है. यह संक्रमित इंसान के या संक्रमित सतह के संपर्क में आने से फैलता है.

संक्रमण की दर

संक्रमण की दर 4 / 7

हंता वायरस धीमी गति से फैलता है लेकिन गंभीर है. कोरोनावायरस के फैलने की दर बहुत तेज है.

विज्ञापन

कैसे दिखते हैं लक्षण

कैसे दिखते हैं लक्षण 5 / 7

हंता वायरस में बुखार, मांसपेशियों में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आने जैसे लक्षण दिखते हैं. कोरोनावायरस में बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और स्वाद-सूंघने की शक्ति का जाना लक्षणों में शामिल है.

वैक्सीन और इलाज

वैक्सीन और इलाज 6 / 7

हंता वायरस की अबतक कोई विशेष वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. कोरोनावायरस के लिए कई वैक्सीन और उपचार उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

हंता वायरस या कोरोनावायरस कौन ज्यादा खतरनाक है

हंता वायरस या कोरोनावायरस कौन ज्यादा खतरनाक है 7 / 7

हंता वायरस में हंता वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) होने पर मामले बढ़ने से यह ज्यादा घातक हो सकता है. वहीं, कोविड-19 का प्रभाव दुनियाभर में फैला था. ऐसे में यह पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता कि कौन सा वायरस ज्यादा खतरनाक है. वायरस का प्रकोप और डेडलीनेस इससे प्रभावित आबादी पर निर्भर करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन