Hantavirus: क्या है हंता वायरस, जानिए कैसे फैलता है यह खतरनाक संक्रमण, कैसे नजर आते हैं इसके लक्षण

Hantavirus Symptoms: हंतावायरस क्या है और यह कैसे फैलता है जानना जरूरी है. इस नए वायरस को महामारी बनने से रोकने के लिए सभी को इससे जुड़ी सही जानकारी होनी चाहिए.

Hantavirus Outbreak
1 / 7
Hantavirus Outbreak Symptoms Causes

Hantavirus Outbreak: हंतावायरस एक दुर्लभ संक्रमण है जो चूहों और अन्य कृतंको यानी रोडेंट्स के जरिए इंसानों तक फैलता है. इस वायरस ने लगातार फैलते हुए दुनिया की चिंता बढ़ा दी है और 3 लोगों की इस वायरस के चलते जान जाने की खबरें आने लगी हैं. ऐसे में यह नया वायरस क्या है, कैसे फैलता है, इसके क्या लक्षण (Hantavirus Symptoms) हैं और इससे कैसे बचाव हो सकता है जानना जरूरी है. किसी भी वायरस को महामारी बनने से रोकने के लिए उसकी सही जानकारी होना आवश्यक है.

विज्ञापन

अधिक मृत्युदर वाला वायरस

अधिक मृत्युदर वाला वायरस 2 / 7

विश्व स्वास्थ्य संगठन की डिजीज आउटब्रेक न्यूज के विशेषज्ञों के अनुसार, अर्जेंटीना से अफ्रीका जा रहे क्रूज पर इस वायरस को डिटेक्ट किया गया है जिसमें 3 यात्रियों की जान चली गई है.

विज्ञापन

कैसे फैलता है हंता वायरस

कैसे फैलता है हंता वायरस 3 / 7

हंता वायरस चूहों से इंसानों में फैलता है. इस प्रक्रिया को एरोसोल कहते हैं. जब संक्रमित चूहों का मल, मूत्र या फिर उनकी लार सूख जाती है और धूल के कणों के साथ मिलकर हवा में तैरने लगती है तो सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. संक्रमित सतह को छूने, सांस के जरिए शरीर में जाने पर या मुंह तक जाने के कारण भी यह संक्रमण फैल सकता है.

क्या यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है?

क्या यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है?4 / 7

हंता वायरस आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है. यह केवल चूहों से या संक्रमित सतह और दूषित वातावरण से ही फैलता है.

विज्ञापन

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण क्या हैं? 5 / 7

हंता वायरस के लक्षण शुरुआत में आम फ्लू जैसे ही लगते हैं. संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार आ सकता है, कंपकंपी होने लगती है, हांथ पैरों और पीठ की मांसपेशियों में दर्द होता है, चक्कर आते हैं, सिरदर्द और थकान महसूस होती है, पेट में दर्द हो सकता है, उल्टी आती है और दस्त लग सकते हैं.

कब जानलेवा बन सकता है हंतावायरस?

कब जानलेवा बन सकता है हंतावायरस? 6 / 7

हंतावायरस की चपेट में आने के 4 से 10 दिनों बाद हंता वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम के लक्षण दिखते हैं - फेफड़ों में पानी भर जाना, सांस लेने में दिक्कत, लो ब्लड प्रेशर, खांसी और किडनी का काम करना बंद कर देना.

विज्ञापन

क्या हंता वायरस की कोई वैक्सीन है?

क्या हंता वायरस की कोई वैक्सीन है? 7 / 7

हंता वायरस का अबतक कोई विशेष इलाज या टीका यानी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. इसका इलाज सपोर्टिव केयर पर निर्भर करता है. मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता है, वेंटिलेशन पर रखा जाता है हंतावायरस के कारण हुई दिक्कतों को कम करने की कोशिश की जाती है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन