गर्दन पर दिखने वाला कालापन मैल है या किसी बीमारी का लक्षण? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई असल वजह

Gardan Kali Kyu Ho Jati Hai: अगर आपकी गर्दन पर कालापन नजर आता है तो इसे केवल मैल समझने की भूल ना करें. गर्दन का कालापन किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की चेतावनी भी हो सकता है.

Diabetes Dark Neck
1 / 7
Diabetes Dark Neck

Dark Neck Causes: गर्दन पर कालापन नजर आना गंदगी जमने से नहीं बल्कि किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते भी नजर आ सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. उर्मिला निश्चल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और गर्दन के कालेपन पर बात की है. डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि अक्सर ही लोगों को लगता है कि गर्दन मैल के कारण काली नजर आती है या सही तरह से गर्दन साफ ना करने पर ऐसा होता है, लेकिन, यह बिल्कुल गलत है. असल में गर्दन के कालेपन को अकेन्थॉसिस नाइग्रिनेक्स कहते हैं. गर्दन को घिसने से यह ठीक नहीं होता है.

विज्ञापन

किन दिक्कतों में गर्दन काली हो जाती है

किन दिक्कतों में गर्दन काली हो जाती है 2 / 7

गर्दन काली पड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे इंसुलिन रेजिस्टेंस, PCOS, हॉर्मोनल इंबैलेंस, मोटापा या कभी-कभी जेनेटिक्स.

विज्ञापन

कैसे ठीक होगी यह दिक्कत

कैसे ठीक होगी यह दिक्कत 3 / 7

डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि क्रीम लगाने से यह दिक्कत ठीक नहीं होगी. वेट मैनेजमेंट, इंसुलिन रेजिस्टेंस को ठीक करना, PCOS या PMOS को मैनेज करना फायदेमंद साबित होगा.

क्या कोई ट्रीटमेंट भी है

क्या कोई ट्रीटमेंट भी है 4 / 7

गर्दन के कालेपन से तेजी से छुटकारा पाने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच करवाई जा सकती है. डर्मेटोलॉजिस्ट बेहतर तरह से गाइड करते हैं और उसके बाद ही केमिकल पील या लेजर ट्रीटमेंट से इस दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन

कौन से टेस्ट करवाने चाहिए

कौन से टेस्ट करवाने चाहिए 5 / 7

गर्दन पर लंबे समय से कालापन नजर आ रहा है और साफ करने पर भी नहीं जा रहा है तो समस्या की जड़ तक जाने के लिए कुछ टेस्ट कराए जा सकते हैं. आप फास्टिंग ब्लड शुगर और फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट करवा सकते हैं.

किस तरह की क्रीम काम आ सकती हैं

किस तरह की क्रीम काम आ सकती हैं 6 / 7

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, क्रीम दिक्कत को पूरी तरह ठीक नहीं करेंगी लेकिन कालापन थोड़ा हल्का कर सकती हैं. इसके लिए रेटिनॉइड्स, यूरिया या लैक्टिक एसिड क्रीम्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

रोजाना ऐसे रखें ख्याल

रोजाना ऐसे रखें ख्याल 7 / 7

गर्दन के कालेपन से परेशान हैं जो तेजी से स्क्रब ना करें या ब्लीच ना लगाएं. स्किन को जेंटली साफ करें. मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, सनस्क्रीन लगाएं और चुभने वाले कपड़े ना पहनें. यह भी पढ़ें - महिलाओं की जांघों पर क्यों नजर आता है सेल्यूलाइट? डॉक्टर ने बताया इसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन