ठंडा या गर्म, किस पानी से नहाना ज्यादा फायदेमंद? जानिए गर्मियों में नहाने का सही तरीका

Thanda Ya Garam Pani Se Nahana Chahiye: गर्मियों में नहाने के लिए बहुत ज्यादा ठंडा या बहुत ज्यादा गर्म पानी दोनों ही सही नहीं माने जाते हैं. कई रिसर्च के मुताबिक हल्के ठंडे पानी से नहाना ज्यादातर लोगों के लिए बेहतर हो सकता है. इससे हमें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है.

Is it good to bath with hot water in summer for a woman
1 / 6
गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे- Image Credit- Freepik

Which Water Is Best To Take Bath: गर्मियों में धूप, पसीने या उमस की वजह से ज्यादातर लोग ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं. ऐसा करने से आराम मिलता है और शरीर लंबे वक्त तक ठंडा रहता है. हालांकि, कुछ लोग गर्मी के मौसम में भी गर्म पानी से नहाते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि ठंडे पानी से नहाना ज्यादा अच्छा होता है या गुनगुने पानी से? कई लोग तेज ठंडे पानी से तुरंत राहत पाने की कोशिश करते हैं, जबकि कुछ लोग हल्के गर्म पानी को बेहतर मानते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों तरह के पानी के अपने फायदे और नुकसान होते हैं

विज्ञापन

गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे

गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे2 / 6

ठंडे पानी से नहाने से शरीर को ठंडक मिलती है. इससे शरीर फ्रेश रहता है और स्किन के पोर्स टाइट होते हैं. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ठंडे पानी से नहाना बेस्ट माना जाता है.

विज्ञापन

ठंडा पानी से नहाने के नुकसान

ठंडा पानी से नहाने के नुकसान 3 / 6

एकदम गर्म जगह से आकर तुरंत ठंडे पानी से स्नान करना नुकसानदायक हो सकता है. कई बार बर्फ जैसे ठंडा पानी शरीर में अकड़न पैदा करता है, जिससे हार्ट की दिक्कत होने लगती है.

गुनगुने पानी से नहाने के फायदे

गुनगुने पानी से नहाने के फायदे4 / 6

हल्का गर्म पानी स्किन से गंदगी और ऑयल को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करता है. साथ ही, अगर शरीर में दर्द या थकान हो तो गुनगुने पानी से नहाने पर आराम मिल सकता है.

विज्ञापन

गुनगने पानी के नुकसान

गुनगने पानी के नुकसान5 / 6

अगर ज्यादा गर्म पानी होगा तो आपके बाल रूखे हो जाएंगे. स्किन का सारा ग्लो खत्म हो जाएगा और खुजली की समस्या पैदा हो जाएगी. इसलिए बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए.

गर्मियों में नहाने का सही तरीका

गर्मियों में नहाने का सही तरीका6 / 6

गर्मियों में नहाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप नॉर्मल पानी से नहाएं. नहाने से पहले घर के तापमान पर खुद को रिलैक्स करें. इसके बाद ही नहाने के लिए जाएं और ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन