लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए? AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया

How To Reduce Fatty Liver: फैटी लिवर की दिक्कत में खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए फैटी लिवर में क्या खाने पर फायदा मिलता है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी इन चीजों को अपने खानपान में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं.

fatty liver home remedies
1 / 7

Fatty Liver Disease: डॉ. सौरभ सेठी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर ही ऐसे पोस्ट शेयर करते रहते हैं जिनमें वे सेहत से जुड़े टिप्स वगैरह देते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में डॉ. सेठी ने बताया है कि फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाया जा सकता है. डॉ. सौरभ सेठी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं और AIIMS, हार्वर्ड और स्टेनफर्ड से ट्रेंड हैं. ऐसे में चलिए बिना देरी किए डॉ. सेठी से जानते हैं कि लिवर के मरीजों के लिए कौन से फूड्स सबसे अच्छे हैं.

विज्ञापन

चुकंदर

चुकंदर 2 / 7

डॉ. सेठी के अनुसार, लिवर की सेहत अच्छी रखने के लिए चुकंदर खाया जा सकता है. चुकंदर में पाए जाने वाले कंपाउंड्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और लिवर पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं.

विज्ञापन

करेला

करेला 3 / 7

करेले को लोग अक्सर ही कड़वा कह देते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. करेला खाने पर इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है. यह फैटी लिवर को फायदा देता है.

ब्रोकोली

ब्रोकोली 4 / 7

लिवर की सेहत के लिए ब्रोकली भी एक अच्छी सब्जी है. इसमें मौजूद कंपाउंड्स लिवर हेल्थ को सपोर्ट करते हैं. इसे आप रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

हफ्ते में 2 से 3 बार खाएं

हफ्ते में 2 से 3 बार खाएं 5 / 7

डॉ. सेठी की सलाह है कि इन सब्जियों को चाहे आप रोजाना ना खाएं लेकिन इन्हें हफ्ते में 2 से 3 बार अपने मील का हिस्सा बनाया जा सकता है.

क्या नहीं खाना चाहिए

क्या नहीं खाना चाहिए 6 / 7

लिवर की सेहत अच्छी रखने के लिए सैचुरेटेड फैट्स, हाई कैलोरी मील, हाई शुगर और ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने से परहेज करना चाहिए. ये फूड्स लिवर की सेहत बिगाड़ते हैं.

विज्ञापन

एक्सरसाइज से मिलेगा फायदा

एक्सरसाइज से मिलेगा फायदा 7 / 7

फैटी लिवर की दिक्कत में एक्सरसाइज करने पर फायदा मिल सकता है. कोशिश करें कि आप हफ्ते में 3 से 4 बार आधे-आधे घंटे की एक्सरसाइज जरूर करें. यह भी पढ़ें -45 डिग्री सेल्सियस पर क्या होता है? मानव शरीर पर कैसा असर डालेगी ये गर्मी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन