पैरों पर दिखता है फैटी लिवर का पहला लक्षण, समय रहते इस तरह पहचानें Fatty Liver Symptoms

Fatty Liver Symptoms In Hindi: फैटी लिवर की दिक्कत में पैरों पर इसका लक्षण नजर आने लगता है. ऐसे में यहां जानिए फैटी लिवर होने पर पैरों पर इसका पहला लक्षण कैसा दिखता है और कैसा नजर आता है.

Fatty Liver Signs in Feet
1 / 7
Fatty Liver Signs in Feet

Fatty Liver Symptoms On Leg: फैटी लिवर ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा चर्बी या कहें फैट जमा होने लगता है. आजकल बाहर का तला-भुना खाने से और शारीरिक गतिविधि की कमी और मोटापे के कारण भी फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है. वहीं, शराब पीने के कारण एल्कोहॉलिक फैटी लिवर हो सकता है और बिना शराब पिए होने वाले फैटी लिवर को नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर कहते हैं. ऐसे में फैटी लिवर होने पर शरीर पर अलग-अलग तरह के लक्षण दिखने लगते हैं. खासकर पैरों पर फैटी लिवर का पहला लक्षण (Fatty Liver Ke Lakshan) दिखने लगता है जिसे समय रहते पहचानना जरूरी होता है.

विज्ञापन

पैरों में सूजन

पैरों में सूजन 2 / 7

फैटी लिवर की दिक्कत की दिक्कत पैरों पर सूजन होने लगती है. इस सूजन को पेडल एडेमा कहते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि बहुत ज्यादा देर खड़े रहने या थकान के कारण ऐसा हो रहा है जबकि यह फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी 3 / 7

फैटी लिवर के सबसे सामान्य लक्षणों में लगातार थकान और कमजोरी होना शामिल है. व्यक्ति को बिना ज्यादा काम किए भी थका हुआ महसूस होने लगता है.

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द 4 / 7

बहुत से लोगों को फैटी लिवर में पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द और भारीपन महसूस होने लगता है. हर समय पेट में असहजता महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

भूख में कमी

भूख में कमी 5 / 7

फैटी लिवर के कारण भूख में कमी आ सकती है. इस स्थिति में मतली आना और पेट फूलने जैसी दिक्कतें भी हो जाती हैं.

त्वचा और आंखों का पीला पड़ना

त्वचा और आंखों का पीला पड़ना 6 / 7

फैटी लिवर के लक्षण जैसे-जैसे गंभीर होने लगते हैं वैसे-वैसे दिक्कतें बढ़ती जाती हैं. एडवांस स्टेज में पीलिया होने लगता है, त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आने लगता है.

विज्ञापन

लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव है जरूरी

लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव है जरूरी 7 / 7

फैटी लिवर के लक्षण दिखने लगें तो डॉक्टर से सपंर्क करना जरूरी है. इसके साथ ही अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव किए जाएं तो यह दिक्कत दूर हो सकती है. तली हुई चीजें, ज्यादा मीठा, कोल्ड ड्रिंक और फास्ट फूड आदि खाने से परहेज करना चाहिए, रोजाना एक्सरसाइज की जाए और तेज चला जाए तो फैटी लिवर की दिक्कत कम होने में मदद मिलती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन