चेहरे पर नजर आते हैं फैटी लिवर के ये 3 लक्षण, इन Fatty Liver Symptoms को कभी ना करें इग्नोर

फैटी लिवर की दिक्कत में शरीर अलग-अलग तरह से संकेत देने लगता है. इसी तरह चेहरे पर भी फैटी लिवर के लक्षण नजर आते हैं जिन्हें पहचानने में भूल नहीं करनी चाहिए. यहां जानिए चेहरे पर कैसे नजर आते हैं फैटी लिवर के लक्षण.

Fatty Liver Symptoms In Hindi
1 / 7
Fatty Liver Symptoms In Hindi

Fatty Liver Ke Lakshan: फैटी लिवर की दिक्कत तब होती है जब लिवर पर फैटी सेल्स बनने लगती हैं. लिवर शरीर का वह अंग है जो ठीक तरह से काम ना करे तो पूरे शरीर की सेहत बिगड़ने लगती है. ऐसे में लिवर का ठीक तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है. फैटी लिवर होने पर शरीर के अन्य हिस्सों की तरह ही चेहरे पर भी इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. यहां जानिए चेहरे पर कैसे दिखते हैं फैटी लिवर के लक्षण.

विज्ञापन

चेहरे पर सूजन

चेहरे पर सूजन 2 / 7

फैटी लिवर की दिक्कत में चेहरे पर सूजन नजर आ सकती है. लिवर डैमेज होने पर फ्लुइड बैलेंस बिगड़ जाता है जिसके कारण चेहरे पर सूजन या पफीनेस दिखने लगती है.

विज्ञापन

गर्दन पर काले निशान

गर्दन पर काले निशान 3 / 7

फैटी लिवर में गले और गर्दन पर काली लकीरें नजर आ सकती हैं. हाई इंसुलिन लेवल्स फैटी लिवर की दिक्कतों को बढ़ाते हैं. ऐसे में इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण गर्दन पर कालापन दिख सकता है.

चेहरे पर लाल निशान दिखना

चेहरे पर लाल निशान दिखना 4 / 7

चेहरे पर लाल निशान दिखना या बंप्स निकल आना लिवर डिजीज के लक्षणों में शामिल है. यह फैटी लिवर का वॉर्निंग साइन हो सकता है.

विज्ञापन

इन लक्षणों को भी ना करें इग्नोर

इन लक्षणों को भी ना करें इग्नोर 5 / 7

चेहरे पर पीलापन दिखना और खुजली होना भी लिवर की दिक्कतों में शामिल है. ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें.

फैटी लिवर डिजीज में कैसा दिखता है लिवर

फैटी लिवर डिजीज में कैसा दिखता है लिवर 6 / 7

स्वस्थ लिवर लाल रंग का होता है और चिकना नजर आता है जबकि फैटी लिवर में लिवर आकार में बड़ा और पीले रंग का नजर आता है.

विज्ञापन

समय रहते फैटी लिवर का इलाज ना करने पर क्या होता है

समय रहते फैटी लिवर का इलाज ना करने पर क्या होता है 7 / 7

समय रहते अगर फैटी लिवर की दिक्कत को ठीक ना किया जाए तो इससे नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (NASH) हो सकता है जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन