1 किडनी फेल होने पर क्या होता है? शरीर में नजर आते हैं ये 5 बदलाव
One Kidney Fails Early Signs: एक किडनी फेल होने पर शरीर कई संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आपने वक्त रहते पहचान नहीं की तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. इसलिए इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें.

Kidney Diseases Symptoms: किडनी हमारे शरीर का बेहद अहम अंग है, जो खून को साफ करने, टॉक्सिन्स बाहर निकलने और शरीर में पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. ऐसे में अगर एक किडनी ठीक से काम करना बंद कर दे तो शरीर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं. साथ ही, आपका जीवन प्रभावित हो सकता है. इसलिए में शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
शरीर में सूजन आना
2 / 6एक किडनी खराब होने पर शरीर के किसी भी हिस्से पर अचानक सूजन आने लगती है. आपको पैरों, टखनों, चेहरे और आंखों के आसपास सूजन दिखाई दे सकती है.
पेशाब में बदलाव होना
3 / 6किडनी खराब होने पर यूरिन से जुड़े बदलाव सबसे पहले नजर आते हैं. इस दौरान आपको पेशाब कम या ज्यादा आने लगता है. इसका रंग गहरा या झागदार हो सकता है.
थकान और कमजोरी होना
4 / 6किडनी खून को साफ करने के साथ-साथ रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में भी मदद करती है. जब यह काम प्रभावित होता है तो शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर आने लगते हैं.
भूख कम लगना और उल्टी
5 / 6किडनी फेल होने पर शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे कई तरह की परेशानियां होने लगती है. भूख कम लगने के साथ साथ मुंह का स्वाद खराब हो जाता है और उल्टी आने का मन करता है.
सांस लेने में तकलीफ होना
6 / 6जब शरीर में अतिरिक्त पानी जमा हो जाता है तो इसका असर फेफड़ों पर भी पड़ता है. इससे सांस लेने में दिक्कत, भारीपन या घुटन महसूस हो सकती है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो बिल्कुल नजरअंदाज ना करें.