हार्ट ब्लॉकेज के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा Heart Blockage हो गई है

Heart Blockage Symptoms: धमनियों की ब्लॉकेज या दिल की ब्लॉकेज को समय रहते ठीक ना किया जाए तो इससे दिल का दौरा पड़ने या दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में समय रहते हार्ट ब्लॉकेज को पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है.

Dil me blockage hone ke lakshan
1 / 8
Dil me blockage hone ke lakshan

Heart Blockage Signs: जब दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियां छोटी होने लगती हैं तो दिल की मसल्स को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है. धमनियों में प्लाक जमने से यह ब्लॉकेज हो सकती है. इस ब्लॉकेज के कारण दिल अपना काम नहीं कर पाता है और दिल की बीमारियां, हार्ट अटैक और शरीर के अन्य हिस्सों में दिक्कतों की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में समय रहते इस ब्लॉकेज को पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए हार्ट ब्लॉकेज होने पर शरीर में किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

अलग तरह का दर्द होता है

अलग तरह का दर्द होता है 2 / 8

हार्ट ब्लॉकेज में अलग तरह का दर्द महसूस होता है. ऐसे लगता है छाती पर किसी चीज से दबाव पड़ रहा है. इससे सीने में टाइटनेस भी महसूस होती है.

विज्ञापन

सीने में जलन होती है

सीने में जलन होती है 3 / 8

हार्ट ब्लॉकेज होने पर एसिडिटी के बिना भी सीने में जलन महसूस होने लगती है. ऐसे लगता है जैसे छाती में भारीपन है जिसे लेटकर या आराम करके दूर नहीं किया जा सकता है.

सांस फूलने लगती है

सांस फूलने लगती है4 / 8

आप अपने रोजमर्रा की वॉक भी नहीं कर पाते हैं क्योंकि इससे सांस फूलने लगती है. थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने पर भी सांस चढ़ जाती है.

विज्ञापन

हर समय थकान रहती है

हर समय थकान रहती है 5 / 8

आपको आमतौर पर कभी इतनी थकान नहीं रहती थी लेकिन अब रहने लगी है तो यह हार्ट की ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है. आप किसी काम को भी पूरा नहीं कर पाते हैं क्योंकि आपको जरूरत से ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है.

शरीर के बाकी हिस्सों में तकलीफ होना

शरीर के बाकी हिस्सों में तकलीफ होना 6 / 8

छाती के अलावा भी शरीर के अन्य हिस्सों में दिक्कतें होने लगती हैं. दोनों बाहें दर्द करने लगती हैं या भारी लगती हैं, बाएं कंधे में दर्द होता है, पीठ के ऊपरी हिससे में टाइट महसूस होता है, शॉल्डर ब्लेड्स में दिक्कत होती है और पेट के ऊपरी हिस्से में अजीब सी सेनसेशन महसूस होने लगती है.

विज्ञापन

बिना मेहनत किए पसीना आना

बिना मेहनत किए पसीना आना 7 / 8

बिना किसी फिजिकल काम के पसीना छूटने लगता है. हथेली में पसीना आने लगता है, माथे पर पसीने की बूंदे दिखने लगती हैं, थोड़ा सा भी काम करने पर पसीना बहना शुरू हो जाता है.

नींद में दिक्कत आना

नींद में दिक्कत आना 8 / 8

रात के समय सोते हुए नींद लेने में दिक्कत आती है, अचानक से आंख खुल जाती है और सांस फूली हुई लगती है या फिर रात में कई बार नींद टूट जाती है. यह सभी दिल की ब्लॉकेज के लक्षण हो सकते हैं. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन