किन बीमारियों में काजू नहीं खाना चाहिए? 1 काजू खाना भी हो सकता है नुकसानदायक

Cashew Dangerous In Diseases: अगर आप काजू बिना सोचे-समझे खा लेते हैं तो यह लेख आपके लिए है क्योंकि कई बीमारियों में इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए आपको परहेज करना चाहिए, ताकि आगे जाकर आपको किसी भी तरह का खतरा ना हो.

Cashew Dangerous In Diseases
1 / 6
किन बीमारियों में काजू नहीं खाना चाहिए? Image Credit- Freepik

Cashew Nuts SIde Effects: काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. मगर क्या आपको पता है कि काजू हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होता. कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनमें इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. कई बार थोड़ा सा काजू भी शरीर पर बुरा असर डाल सकता है. आइए जानते हैं किन स्थितियों में काजू से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

डायबिटीज | Diabetes

डायबिटीज | Diabetes2 / 6

डायबिटीज के मरीजों को काजू सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. इसमें कैलोरी और कार्ब्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं. ज्यादा सेवन से शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है.

विज्ञापन

मोटापा | Obesity

मोटापा | Obesity 3 / 6

काजू में कैलोरी काफी ज्यादा होती है. अगर वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो ज्यादा काजू खाने से वजन बढ़ सकता है. इसलिए मोटापे के मरीजों को इसका सेवन नियंत्रित रखना चाहिए.

किडनी की समस्या | Kidney Disease

किडनी की समस्या | Kidney Disease4 / 6

किडनी रोगियों को पोटेशियम और फास्फोरस का ध्यान रखना होता है, जो काजू में मौजूद होते हैं. ज्यादा सेवन से किडनी पर दबाव पड़ सकता है और समस्या बढ़ सकती है.

विज्ञापन

नट एलर्जी | Nut Allergy

नट एलर्जी | Nut Allergy 5 / 6

कुछ लोगों को काजू या नट्स से एलर्जी होती है. ऐसे लोगों में काजू खाने से खुजली, सूजन, सांस लेने में परेशानी और स्किन रिएक्शन हो सकता है. ऐसे लोगों को काजू से पूरी तरह बचना चाहिए.

पाचन संबंधी समस्या | Digestive Problems

पाचन संबंधी समस्या | Digestive Problems6 / 6

जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या कमजोर पाचन की समस्या है, उन्हें काजू कम मात्रा में ही खाना चाहिए. ज्यादा काजू खाने से पेट भारीपन, गैस और अपच हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन