दही के साथ भूल से भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, पेट बिगड़ते नहीं लगेगी देर

Bad Food Combinations: सेहत से भरपूर दही को अगर गलत चीजों के साथ खा लिया जाए तो पेट खराब हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए खानपान की वो कौनसी चीजें हैं जिनके साथ दही का सेवन कभी नहीं करना चाहिए.

Wrong Foods With Curd
1 / 7
Wrong Foods With Curd

Foods To Avoid With Curd: सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फूड्स में दही का जिक्र किया जाता है. दही (Dahi) पोषक तत्वों से भरपूर होता है और पेट से लेकर इम्यूनिटी और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी फायदा देता है. दही यूं तो सेहत के लिए बेहद अच्छा है लेकिन इसके साथ गलत चीजें खा ली जाएं तो इसके दुष्प्रभाव पड़ते भी देर नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जिनके साथ दही खाने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

अंडे के साथ

 अंडे के साथ 2 / 7

दही के साथ कभी भी अंडा नहीं खाना चाहिए. इन दोनों ही चीजों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. इन्हें साथ खाया जाए तो पेट इन्हें ठीक तरह से नहीं पचा पाता है.

विज्ञापन

टमाटर के साथ

टमाटर के साथ3 / 7

दही और टमाटर को साथ खाने से परहेज करना चाहिए. दही और टमाटर साथ खाए जाएं तो इनसे पेट फूलने लगता है और गैस बनती है.

मछली के साथ

मछली के साथ 4 / 7

एक और बैड फूड कोंबिनेशन है दही और मछली को एकसाथ खाना. दही और मछली साथ खाने पर डाइजेस्टिव सिस्टम में इंबैलेंस हो सकता है. इससे पेट खराब हो जाता है.

विज्ञापन

फलों के साथ

फलों के साथ 5 / 7

दही को फलों के साथ खाने से परहेज के लिए कहा जाता है. दही और फलों को एकसाथ खाने पर पेट खराब हो सकता है. दही के साथ खासतौर से संतरे, आम, ग्रेपफ्रूट और अनानास वगैरह खाने से परहेज करना चाहिए.

दूध के साथ

दूध के साथ 6 / 7

दही और दूध का साथ सेवन करने से मना किया जाता है. इन दोनों को एकसाथ लेने पर ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

विज्ञापन

किस समय नहीं खाना चाहिए दही

किस समय नहीं खाना चाहिए दही 7 / 7

आयुर्वेद में सलाह दी जाती है कि दही को रात के समय नहीं खाना चाहिए. इससे कफ दोष हो सकता है और सेहत बिगड़ सकती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन