क्या चाय पीने से लिवर खराब होता है? जानिए एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए
Chai for Liver Health: चाय पूरी तरह से नुकसानदायक नहीं है, लेकिन हर चीज की तरह इसकी भी सीमा जरूरी है. अगर आप संतुलित मात्रा में चाय पीते हैं तो यह आपके लिवर को नुकसान नहीं पहुंचाती.

Chai Peene Ke Nuksan: सर्दी हो या फिर गर्मी... इंसान चाय के बिना नहीं रह सकता. भारत में वैसे ही चाय सुबह से लेकर शाम तक पी जाती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या ज्यादा चाय पीना आपके लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है? अगर आप भी दिन में कई कप चाय पीते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि एक दिन में कितनी चाय पीने चाहिए.
क्या चाय पीने से लिवर खराब होता है?
2 / 7लिवर के लिए हानिकारक नहीं होती है. हालांकि, दूध की चाय सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है. इसलिए इसका ज्यादा सेवन करना ठीक नहीं माना जाता.
कैफीन का ओवरलोड होना
3 / 7चाय में कैफीन होता है, लेकिन ज्यादा कैफीन लेने से लिवर पर दबाव पड़ सकता है, जिससे यह काम करना बंद सकता है. आप दूध वाली चाय पीने से बिल्कुल बचें.
लिवर टॉक्सिसिटी का खतरा
4 / 7एक रिसर्च के मुताबिक, कई बार बहुत ज्यादा ग्रीन टी या हर्बल सप्लीमेंट्स लेने से लिवर पर नकारात्मक असर देखा गया है. इसलिए हेल्दी समझकर पीने की गलती ना करें.
डिहाइड्रेशन और एसिडिटी
5 / 7बार-बार चाय पीने से शरीर में पानी की कमी और एसिडिटी बढ़ सकती है, जो लिवर हेल्थ को प्रभावित कर सकती है. इसलिए चाय की मात्रा को कम कर दें और दूध वाली पीने से बचें.
शुगर और दूध का असर
6 / 7भारतीय स्टाइल दूध वाली मीठी चाय ज्यादा पीने से शरीर में अतिरिक्त शुगर और फैट बढ़ता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या का खतरा बढ़ सकता है.
एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए?
7 / 7एक्सपर्ट्स एक दिन में 2 से 3 कप चाय पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन खाली पेट पीने से नुकसान हो सकता है. साथ ही, रात में सोते वक्त बिल्कुल भी ना पीएं, वरना गैस की दिक्कत हो सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.