कैंसर का शक हो तो क्या करें? टेस्ट करवाने से पहले इन बातों पर दें ध्यान
Cancer KI Pehchan Kaise Kare: अगर आपको कैंसर का शक है तो टेस्ट करवाने से पहले मनीष आचार्य जी के द्वारा बताए टिप्स को अपनाएं. इन टिप्स की मदद से आप कैंसर का खतरा काफी हद तक कम कर सकते हैं और टेस्ट के साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं.

Cancer Symptoms: आजकल कैंसर जैसी बीमारी काफी बढ़ गई है. लोगों को अपने अंदर कुछ भी बदलाव नजर आते हैं तो समझते हैं कि शायद यह कैंसर का संकेत है. हालांकि, हर लक्षण कैंसर नहीं होता. ऐसे में घबराने के बजाय सही जानकारी और एक्सपर्ट की सलाह लेना सबसे जरूरी है. इसके लेक हेल्थ एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि अगर आपको कैंसर का शक हो तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, खासकर टेस्ट करवाने से पहले.
सूरज डूबने से पहले खाना छोड़ दें
2 / 6उनका कहना है कि इंसान ना खाने से जिंदा रहता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप सूरज ढलने के बाद बिल्कुल भी भोजन ना करें, क्योंकि रात के वक्त खाना सही तरह से पच नहीं पाता और बीमारियों को दावत देता है.
1 दिन उपवास रखें
3 / 6हेल्दी रहने या कैंसर का शक दूर करने के लिए हफ्ते में एक दिन उपवास जरूर रखें. 1 दिन उपवास रखने और 6 दिन खाना खाने का नियम शरीर के सिस्टम के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है.
3-3 का नियम अपनाएं
4 / 6अगर आपको ज्यादा परेशानी है तो आपको 3-3 का नियम अपनाना चाहिए. इस दौरान हफ्ते में 3 दिन खाना और 3 दिन व्रत रखना चाहिए. आप बिना खाना खाए रहेंगे तो शरीर के गंदे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे.
खुद से बीमारी तय करना खतरनाक
5 / 6मनीष आचार्य बताते हैं कि इंटरनेट पर पढ़कर खुद ही कैंसर का निष्कर्ष निकालना गलत है. कई सामान्य बीमारियों के लक्षण भी ऐसे ही होते हैं. इसलिए बिना घबराए विशेषज्ञ की राय लें.
सही डॉक्टर से ही सलाह लें
6 / 6सबसे पहले जनरल फिजिशियन से मिलें. जरूरत पड़ने पर वे आपको Oncologist के पास भेजेंगे. सीधे बड़े टेस्ट करवाने से पहले डॉक्टर की गाइडेंस जरूरी है. बिना सोचे-समझे कैंसर की बीमारी मान लेना सही नहीं है.