40 की उम्र तक पहुंचते ही क्यों कमजोर होने लगती हैं हड्डियां? जानिए कैसे रखें इन्हें मजबूत

क्या आप भी कमजोर हड्डियों से परेशान हो गए हैं और चाहते हैं कि आपकी हड्डियां पहली की तरह मजबूत पत्थर जैसी हो जाए, तो आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के तरीके.

Pathar Jaisi Mazboot Haddiyan
1 / 7

आपने गौर किया होगा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिस कारण हल्की चोट में लंबे समय तक दर्द, फ्रैक्चर, आदि का खतरा बढ़ जाता है. हम आपको इस स्टोरी में इसके कारण और राहत पाने के उपाय बताएंगे.  

विज्ञापन

40 की उम्र के बाद तेजी से बढ़ती है हड्डियों की समस्या

40 की उम्र के बाद तेजी से बढ़ती है हड्डियों की समस्या2 / 7

40 के बाद हड्डियों के कमजोर होने की समस्या आज के वक्त में इतनी आम चली है कि बड़ी संख्या में लोग दर्द, सूजन आदि तरह-तरह की समस्या लेकर आते रहते हैं. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम का अवशोषण कम हो जाता है और बोन डेंसिटी घटने लगती है. महिलाओं में मेनोपॉज के बाद यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है.

विज्ञापन

हड्डियां क्यों हो जाती है कमजोर?

हड्डियां क्यों हो जाती है कमजोर?3 / 7

हड्डियों के कमजोर होने के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं. अगर आप सोचते हैं कि ये अचानक कभी भी हो जाता है, तो आप एकदम गलत है, क्योंकि यह लंबी प्रक्रिया है, जो धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर करती रहती है.

कैल्शियम और विटामिन D की कमी

कैल्शियम और विटामिन D की कमी4 / 7

हड्डियों के कमजोर होने के पीछे कैल्शियम और विटामिन D की कमी सबसे आम है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम का अवशोषण कम हो जाता है. वहीं विटामिन डी कैल्शियम को शरीर में एब्जॉर्ब करने में मदद करता है. खराब खानपान, धूप की कमी और खराब लाइफस्टाइल से इन दोनों की कमी का कारण बनती है.

विज्ञापन

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव5 / 7

हड्डियों के कमजोर होने के पीछे कई बार हार्मोनल बदलाव भी हो सकता है, जो आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है. महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन तेजी से घटता है, यही हार्मोन हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं.

यह भी हो सकती हैं वजह

यह भी हो सकती हैं वजह6 / 7

हड्डियों के कमजोर होने के पीछे कुछ बीमारियां जैसे थायरॉइड, किडनी डिजीज भी हो सकती हैं. इसके अलावा, जिनका BMI बहुत कम है, जिनकी बोन डिजीज की फैमिली हिस्ट्री है, जिन्हें रूमेटाइड आर्थराइटिस है, जो स्मोकिंग/ड्रिंकिंग करते हैं, जिनकी लाइफस्टाइल खराब है आदि लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कैसे मजबूत करें हड्डियों को

कैसे मजबूत करें हड्डियों को7 / 7

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लें, जैसे दूध, दही, पनीर, और हरी सब्जियां. हर दिन 30-40 मिनट धूप में बैठें, नियमित रूप से वजन उठाने वाले व्यायाम (तेज चलना, दौड़ना) करें, और धूम्रपान से बचें. इसके अलावा, प्रोटीन और ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने में मदद करता है.   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels/ai)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन