शुगर पेशेंट कौन-कौन से ड्राई फ्रूट खा सकते हैं? डॉक्टर ने कहा ये 5 सूखे मेवे हैं बेस्ट

Dry Fruits for Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ सूखे मेवे और बीज फायदेमंद हो सकते हैं. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. आइए जानते हैं डॉक्टर किन ड्राई फ्रूट्स को खाने की सलाह दे रही हैं.

Dry Fruits For Diabetic Patients
1 / 7
Dry Fruits For Diabetic Patients

Best Dry Fruits For Diabetes: डायबिटीज में अक्सर ही सूखे मेवे खाने से परहेज के लिए कहा जाता है लेकिन जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि ऐसे कुछ ड्राई फ्रूट्स हैं जो शुगर के मरीज खा सकते हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके डॉक्टर ने इस बारे में बताया है. डॉक्टर का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) के लिए ये 5 सूखे मेवे और बीज फायदेमंद होते हैं. इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इन्हें खाने पर पेट जल्दी भरता है और लंबे समय तक भरा रहने के चलते बार-बार भूख नहीं लगती है, इनसे ब्लड शुगर कम होती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है. डॉक्टर का कहना है कि प्रीडायबेटिक्स को खासतौर से स्नैक्स के तौर पर ये सूखे मेवे खाने चाहिए.

विज्ञापन

बादाम

बादाम 2 / 7

5 से 10 बादाम रात में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खा सकते हैं. बादाम मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं.

विज्ञापन

अखरोट

अखरोट 3 / 7

इसके ओमेगा-3 फैटी एसिड्स इंफ्लेमेशन से बचाते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं. ऐसे में दिन में 2 अखरोट लिए जा सकते हैं.

अलसी के बीज

अलसी के बीज 4 / 7

इसमें सोल्यूबल फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे फास्टिंग शुगर बेहतर होती है. दिन में 1 चम्मच भीगे अलसी के बीज लिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

चिया सीड्स

चिया सीड्स 5 / 7

चिया सीड्स जैल की तरह बन जाते हैं और ब्लड शुगर के एब्जॉर्प्शन को स्लो कर देते हैं. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को चिया सीड्स लेने पर फायदा मिलता है. दिन में 1-2 चम्मच भीगे चिया सीड्स लिए जा सकते हैं.

पिस्ता

पिस्ता 6 / 7

दिन में 10 से 15 पिस्ता खाए जाएं तो इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखते हैं.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ध्यान

इस बात का रखें खास ध्यान 7 / 7

अगर आपको आपके डॉक्टर ने किसी सूखे मेवे को खाने या ना खाने की सलाह दी है तो अपने डॉक्टर की सलाह को इग्नोर ना करें.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन