आंखों में कैंसर के क्या लक्षण हैं? शरीर में दिखने वाले 7 चेतावनी संकेत

Eye Cancer: आंखों में जलन या लाल होने की वजह लोगों को नॉर्मल लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि कई बार ऐसा होना खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए आंखों से जुड़े किसी भी बदलाव को हल्के में न लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से बात करें.

Ankho Mein Cancer Kyu Hota Hai
1 / 8
आंखों में कैंसर होने के कारण- Image Credit-News24

Ankhon Mein Cancer Kyu Hota Hai: आंखें हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा हैं, लेकिन कई बार हम उनसे जुड़ी गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं. आंखों का कैंसर भले ही कम मामलों में पाया जाता हो, लेकिन समय पर पहचान न होने पर यह खतरनाक साबित हो सकता है. हालांकि, इससे पहले कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जिसकी वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है. इसलिए हम आपको 7 ऐसी चेतावनी बता रहे हैं जिन्हें ज्यादातर लोग नजरअंदाज करते हैं.

विज्ञापन

आंखों की रोशनी में बदलाव

आंखों की रोशनी में बदलाव2 / 8

अगर अचानक धुंधला दिखाई देने लगे, चीजें डबल दिखें या विजन कमजोर होने लगे, तो यह सामान्य समस्या नहीं भी हो सकती है. यह आंखों के अंदर ट्यूमर बनने का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

आंखों में लगातार दर्द या दबाव

आंखों में लगातार दर्द या दबाव3 / 8

आंखों में हल्का दर्द आम बात हो सकती है, लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे या आंखों में दबाव महसूस हो तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. आपको किसी डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

आंखों में गांठ या सूजन दिखना

आंखों में गांठ या सूजन दिखना4 / 8

अगर आंख या उसके आसपास कोई गांठ, उभार या असामान्य सूजन दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज न करें। यह कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर गांठ ज्यादा दिन तक नजर आए तो इसे बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

आंखों का रंग या पुतली में बदलाव

आंखों का रंग या पुतली में बदलाव5 / 8

पुतली के आकार या रंग में बदलाव, या आंख के किसी हिस्से में काला धब्बा बढ़ना भी एक संकेत हो सकता है. ऐसा करना खतननाक हो सकता है और अगर आपको नजर आए तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

बार-बार फ्लोटर्स या फ्लैश दिखना

बार-बार फ्लोटर्स या फ्लैश दिखना6 / 8

आंखों के सामने तैरते हुए धब्बे या अचानक रोशनी की चमक दिखना भी आंखों की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. आंखों पर किसी भी तरह का हथकंडा न अपनाएं.

विज्ञापन

आंखों से पानी आना या लालिमा

 आंखों से पानी आना या लालिमा7 / 8

अगर बिना किसी कारण आंखों में लगातार पानी आता है या लालिमा बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसा करने से परेशानी हो सकती है और यह कैंसर की बीमारी का रूप ले सकता है.

आंख का बाहर की ओर निकलना

आंख का बाहर की ओर निकलना8 / 8

आंख का असामान्य रूप से बाहर की ओर निकलना (प्रोट्रूजन) गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है, जो ट्यूमर के कारण होता है. इसलिए धूप या आंखों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन