अचानक से क्यों होता है माइग्रेन का दर्द? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की असली वजह

Achanak Kyu Hota Hai Migraine Ka Dard: माइग्रेन का दर्द अचानक ही शुरू होता है और एक वक्त के बाद गंभीर हो जाता है. दर्द के पीछे कई ट्रिगर्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी वजहें हो सकती हैं. सही खानपान, अच्छी नींद और तनाव कम करके इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.   

common migraine triggers list
1 / 6
माइग्रेन के सामान्य लक्षण- Image Credit- Freepik

Migraine Pain Symptoms: तेज सिरदर्द की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, लेकिन हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता है. कई लोगों को अचानक सिर के एक हिस्से में तेज दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, आंखों में जलन या रोशनी से परेशानी होने लगती है. ये माइग्रेन के लक्षण हो सकते हैं। माइग्रेन सिर्फ साधारण सिरदर्द नहीं बल्कि एक न्यूरोलॉजिकल समस्या मानी जाती है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को काफी प्रभावित कर सकती है. एक इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर दीपक अग्रवाल का कहना है कि यह दर्द एक नहीं बल्कि कई वजहों से हो सकता है.

विज्ञापन

क्या होता है माइग्रेन?

क्या होता है माइग्रेन?2 / 6

माइग्रेन एक ऐसी स्थिति है जिसमें सिर के एक तरफ या पूरे सिर में धड़कन जैसा तेज दर्द महसूस हो सकता है. यह दर्द कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है. कई लोगों में इसके साथ मतली, उल्टी और आवाज या तेज रोशनी से परेशानी भी होती है.

विज्ञापन

स्ट्रेस होना

स्ट्रेस होना 3 / 6

बहुत ज्यादा स्ट्रेस माइग्रेन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. मानसिक तनाव दिमाग की नसों पर असर डाल सकता है, जिससे दर्द शुरू हो सकता है.

नींद पूरी न होना

नींद पूरी न होना 4 / 6

कम सोना या बहुत ज्यादा सोना दोनों ही माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं. खराब स्लीप पैटर्न दिमाग के काम करने के तरीके को प्रभावित करता है.

विज्ञापन

खाली पेट रहना

खाली पेट रहना5 / 6

लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जो माइग्रेन का कारण बन सकता है. चॉकलेट, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा कैफीन, चीज और पैकेज्ड स्नैक्स कुछ लोगों में माइग्रेन ट्रिगर कर सकते हैं.

माइग्रेन के सामान्य लक्षण

माइग्रेन के सामान्य लक्षण 6 / 6

इस दौरान सिर के एक हिस्से में दर्द होता है और इंसान का मन मतली जैसा होता है. कई बार चक्कर भी आने लगते हैं और आंखों के आगे धुंध भी आने लगती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन