देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं, एक तरफ जहां लोग भीषण लू और गर्मी से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर IMD ने कई शहरों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. अगले कुछ दिनों में 14 शहरों में तेज बारिश, आंधी और तूफान देखने को मिल सकता है. ऐसे में लोग अगर घर से बाहर निकलते हैं तो उनके लिए मौसम की ताजा जानकारी लेना जरूरी है. आप यह काम अपने स्मार्टफोन के जरिए सिर्फ कुछ ही मिनट में कर सकते हैं.
हर स्मार्टफोन में होता है वेदर ऐप

2 / 5
आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में Weather App पहले से मौजूद होता है, जिसकी मदद से यूजर अपने इलाके का तापमान, बारिश की संभावना, हवा की स्पीड और आने वाले दिनों का मौसम आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा Google Weather, IMD App और कई दूसरे ऐप्स भी रियल टाइम मौसम अपडेट देते हैं. आइये आपको बताते हैं की कैसे आप मौसम का अपडेट देख सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखें.
फोन में ऐसे चक करें लाइव वेदर अपडेट

3 / 5
सबसे पहले अपने Smartphone में मौजूद Weather App खोलें. अगर ऐप नहीं दिख रहा, तो गूगल सर्च में Weather लिखकर भी देख सकते हैं.
फोन आपसे आपकी लोकेशन एक्सेस मांगेगा. Allow या While Using App पर टैप करें. इसके बाद ऐप आपके इलाके का मौसम दिखाना शुरू कर देगा.
अब स्क्रीन पर आपको ये जानकारी दिखाई देगी

4 / 5
आपके शहर का तापमान, बारिश होने की संभावना, अगले कुछ घंटों का मौसम, हवा की स्पीड, Humidity और स्टॉर्म अलर्ट.
अगर बाहर जाने वाले हैं, तो नीचे दिए गए Hourly Forecast सेक्शन को देखें. इससे पता चल जाएगा कि अगले 1-2 घंटे में बारिश होगी या नहीं.
कई Weather Apps में बारिश का अलर्ट या नोटिफिकेशन फीचर होता है. इसे ON कर दें ताकि तेज बारिश या मौसम खराब होने से पहले फोन आपको अलर्ट दे सके.
IMD App से मिलेगा ज्यादा सटीक अपडेट

5 / 5
इसके अलावा अगर आपके फोन में Weather App नहीं है, तो बस Google खोलें और लिखें: आज का मौसम या Weather today या अपने शहर का नाम लिखकर मौसम सर्च करें. कुछ ही सेकंड में मौसम का लाइव अपडेट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. अगर आप हैवी रेन अलर्ट और सरकारी मौसम अपडेट देखना चाहते हैं, तो भारतीय मौसम विभाग का आधिकारिक ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं. वहां आपको Rain Warning, Storm Alert और अगले कई दिनों का Forecast मिल जाएगा.