CISCE Result 2026: जारी हुआ CISCE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे देखें परिणाम

CISCE Result 2026: CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. छात्र ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं.

CISCE RESULT.jpg
1 / 5
CISCE Result 2026 out now

CISCE Result 2026: सीआईएससीई 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए छात्र अधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर विजिट कर सकते हैं. चलिए रिजल्ट कैसे चेक करें इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी2 / 5

आईसीएसई और आईएससी के 10वीं 12वीं के छात्रों के परिणाम आज यानी 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे जारी कर दिए गए हैं. छात्र अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे चेक करें रिजल्ट

कैसे चेक करें रिजल्ट3 / 5

छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर दिख रहे ICSE या ISC पर क्लिक करें. यह ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12 के लिए है.

परिणाम देखने के लिए चुनें सही लिंक

परिणाम देखने के लिए चुनें सही लिंक4 / 5

छात्र को जो भी परिणाम देखने हैं उसके लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद छात्र एडमिट कार्ड पर दी गई UID और Index Number भरें. इन्हें भरने के बाद सबमिट कर दें. परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा.

विज्ञापन

कौन रहा सबसे आगे

कौन रहा सबसे आगे5 / 5

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ISC कक्षा 12वीं में ओशीन अग्रवाल और वोजैनब फातिमा ने टॉप किया है. दोनों के 12वीं में 99.75 अंक आएं हैं. इसके अलावा 10वीं कक्षा में सीएमएस के समर्थ ने 99.20 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं. आरएलबी 10वीं की छात्रा आयुषी ने 10वीं में 98.2 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन