सचिन तेंदुलकर नहीं, Brett Lee ने इस दिग्गज को बताया क्रिकेट का 'GOAT', वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sachin Tendulkar: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर नहीं, बल्कि किसी और दिग्गज को क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ी यानी GOAT बताया है.

Brett Lee-Sachin Tendulkar-Virat Kohli (PIC Credit - X)
1 / 7
Brett Lee-Sachin Tendulkar-Virat Kohli (PIC Credit - X)

Sachin Tendulkar: क्रिकेट की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, जिन्हें 'क्रिकेट का भगवान' भी कहा जाता है. सचिन ने अपने करियर में कई ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें छू पाना आज भी किसी खिलाड़ी के लिए सपना है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर को नहीं, बल्कि किसी और को 'GOAT' ऑफ क्रिकेट बताया है. GOAT का मतलब ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम होता है.  

विज्ञापन

ब्रेट ली ने किसे बताया क्रिकेट का 'GOAT'?

ब्रेट ली ने किसे बताया क्रिकेट का 'GOAT'?2 / 7

सचिन तेंदुलकर को पूरी दुनिया क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी मानता है, लेकिन ब्रेट ली ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को क्रिकेट का सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी यानी GOAT चुना है. उन्होंने कैलिस को GOAT ऑफ क्रिकेट चुनने के पीछे की वजह भी बताई है. हालांकि, ली ने सचिन को अपने दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

कैलिस ने बल्ले और गेंद दोनों से मचाया धमाल

कैलिस ने बल्ले और गेंद दोनों से मचाया धमाल3 / 7

सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं और वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. दूसरी ओर, जैक कैलिस ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी अपनी काबिलियत साबित की. यही वजह है कि ब्रेट ली उन्हें क्रिकेट का सबसे संपूर्ण खिलाड़ी मानते हैं. (PIC Credit -AI)

'सचिन महान बल्लेबाज, लेकिन जैक कैलिस GOAT'

'सचिन महान बल्लेबाज, लेकिन जैक कैलिस GOAT'4 / 7

बीयरबाइसेप्स पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान ब्रेट ली ने कहा कि उनके लिए सचिन तेंदुलकर अब तक के सबसे महान बल्लेबाज हैं, लेकिन जैक कैलिस सबसे अच्छे कंप्लीट क्रिकेटर हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस खेल में अब तक का सबसे अच्छा बैट्समैन सचिन तेंदुलकर है, लेकिन सबसे अच्छा क्रिकेटर जैक्स कैलिस हैं. उनके पास दुनिया के सबसे अच्छे नंबर हैं. अगर आप उसके आंकड़ों को देखें, तो आंकड़े झूठ नहीं बोलते. वह अविश्वसनीय हैं." (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

जैक कैलिस का शानदार रिकॉर्ड

जैक कैलिस का शानदार रिकॉर्ड5 / 7

साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस के आंकड़े वाकई शानदार हैं. वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 250 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं. कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 166 मैच खेले और इस दौरान 13,289 रन बनाने के साथ 292 विकेट हासिल किए. वहीं, 328 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 11,579 रन निकले और उन्होंने 273 विकेट भी झटके. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में कैलिस ने 200 कैच भी पकड़े. (PIC Credit -AI)

सचिन तेंदुलकर के आंकड़े भी हैं बेमिसाल

सचिन तेंदुलकर के आंकड़े भी हैं बेमिसाल6 / 7

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के आंकड़े भी किसी चमत्कार से कम नहीं हैं. सचिन ने अपने 24 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर में 664 मैच खेलते हुए 34,357 रन बनाए और 100 शतक जड़े हैं. वह आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन और वनडे क्रिकेट में 18,426 रन दर्ज हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

ब्रेट ली और कैलिस के बीच अच्छा रिश्ता

ब्रेट ली और कैलिस के बीच अच्छा रिश्ता7 / 7

ब्रेट ली और जैक कैलिस के बीच मैदान के बाहर भी अच्छा रिश्ता रहा है. दोनों दिग्गज 2011 से 2013 के बीच IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में साथ रहे थे. कैलिस ने 2011 से 2014 के बीच KKR के लिए 56 मुकाबले खेले, जबकि ब्रेट ली 2011 से 2013 तक टीम का हिस्सा रहे. (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन